नेल्सन मंडेला की हालत में लगातार सुधार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

नेल्सन मंडेला की हालत में लगातार सुधार


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह पिछले एक सप्ताह से प्रिटोरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बीबीसी के मुताबिक, राष्ट्रपति जैकब जुमा ने रविवार को बताया कि उनकी हालत गम्भीर बनी हुई थी लेकिन फेंफड़े के संक्रमण के इलाज के बाद उनमें सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा, "उनकी हालत भले ही गम्भीर रही है, लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि गत दो दिनों से उनमें लगातार सुधार हो रहा है।" जुमा के मुताबिक, 94 वर्षीय मंडेला अपने परिवार के सम्पर्क में बने हुए हैं। जुमा ने यह जानकारी रंगभेद के खिलाफ 1976 में सोविटो में शुरू हुए विद्रोह की याद में क्वाजुलु-नटल प्रांत में यूथ डे के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए दी। 

राष्ट्रपति ने लोगों से अनुरोध किया कि वे उनके साथ मंडेला को 'फादर्स डे' की शुभकामनाएं दें। गत दिसम्बर से मंडेला कई बार अस्पताल के चक्कर लगा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: