प्रधानमंत्री ने राहत और बचाव के सहायता का आश्वासन दिया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

प्रधानमंत्री ने राहत और बचाव के सहायता का आश्वासन दिया.

उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर बने रहने के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को बाढ़ग्रस्त राज्य में राहत और बचाव अभियानों में तमाम सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने आज शाम को मुख्यमंत्री से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, बहुगुणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बात की और दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शीघ्र और उचित राहत उपाय करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार की सभी एजेंसियों को राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियानों में मदद करने को कहा।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री उत्तराखंड के उन लोगों की पीड़ा और कष्ट को समझते हैं, जिन्होंने बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा दिया। सेना और वायुसेना द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और राहत प्रदान करने के काम में लगा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: