मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में आज शपथ ग्रहण की।  80 वर्षीय सिंह को हाल में लगातार पांचवीं बार असम से राज्यसभा का सदस्य चुना गया था। 

शपथ ग्रहण समारोह में कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी पार्टी के नेता अहमद पटेल, मोतीलाल वोहरा और राजीव शुक्ला भी मौजूदा थे। इस अवसर पर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है कि मुझे खुद को असम के लोगों की सेवा के लिए फिर से समर्पण का मौका मिला।’’ 

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान, सपा नेता राम गोपाल यादव और राज्यसभा के कई सदस्य समारोह में शामिल हुए। कांग्रेस के असम से एक अन्य सदस्य एस कुजूर ने भी आज शपथ ग्रहण की। असम से दो राज्यसभा सीटों के लिए 30 मई को चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस ने दोनों सीटों पर कब्जा किया।

कोई टिप्पणी नहीं: