आडवाणी से मिलेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

आडवाणी से मिलेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने वाले हैं। भागवत की आडवाणी से मुलाकात ऐसे समय में होने जा रही है, जबकि भाजपा पिछले कुछ दिनों में कई समस्याओं का सामना कर रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए भाजपा की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में अंदरूनी विरोध के बीच पार्टी का जनता दल (युनाइटेड) से भी अलगाव हो गया।

भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले आडवाणी ने मोदी को प्रचार समिति की कमान सौंपे जाने के बाद पार्टी के महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन भागवत के समझाने पर उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था। भागवत ने उनसे सभी निर्णयों में सलाह-मशविरा करने की बात कही थी।

कोई टिप्पणी नहीं: