नरकटियागंज (बिहार) की खबर (19 जून ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (19 जून )

नियुक्तियांे में बरते पारदर्शिता वर्ना आन्दोलन: युवा काँग्रेस

नरकटियागंज, स्थानीय शहर के पुरानी बाजार स्थित युवा कांग्रेस के वाल्मीकिनगर लोकसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार के निवास पर एक बैठक प्रदेश कमिटी के निर्देश पर सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता दिनेश ने की। बैठक के दौरान वर्तमान सरकार की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया स्पष्ट नहीं है, इसलिए सरकार रिक्तियों को सार्वजनिक करे। इतना ही नहीं विभिन्न सेवाओ मंे रिक्तियों को सार्वजनिक करते हुए, यथाशीध्र बहाली सुनिश्चित करें। काॅन्ट्रैक्ट पर बहाल शिक्षकों को नियमित कर वेतनमान सुनिश्चित करे। विश्व बैंक संचालित योजनाओं जैसे आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेतनमान सुनिश्चित कर उनके भविष्य को स्थायी दिशा दे। इसके साथ कुल 10 मांगो पर बैठक में विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष्ता करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो 24 जुन 2013 को नरकटियागंज और रामनगर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 24 जुन 2013 को अनुमण्डल कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। प्रदेश कमिटी ने निर्देश दिया है कि 25 जून 2013 को समाहरणालय बेतिया में सरकार के विरूद्ध धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 2 जुलाई 2013 को जिला में एक दिवसीय भूख हड़ताल, 5 जुलाई 2013 को पुतला दहन, 9 जुलाई को समाहरणालय को घेराव, 11 जुलाई 2013 को जिला स्तर पर मशाल जुलूस और 1 अगस्त 2013 को बिहार विधान सभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में रिजवानुल हक, अनिसुर्रहमान, अनवर अंसारी, किशोर ठाकुर, अमजद अली, अमीत वर्मा, संतोष कुमार महतो व अन्य की उपस्थिति रही।





(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: