नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 19 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 19 जून)

आपका बीएलओं जानिए अभियान-सार्वजनिक स्थलों पर लगेगें पोस्टर

नीमच 19 जून 2013,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित किया गया हैं,कि आपका बी.एल.ओं जानिए अभियान चलाया जावे,ताकि आमजन मतदाता सूची संबंधी आपकी कठिनाईयों का निराकरण करा सकें। इसी तारतम्य में आपका बी.एल.ओं जानिए अभियान के अन्तर्गत बैंकों की सभी ब्रांच एटीएम पोस्ट आॅफिस में पोस्टर चस्पा करने के निर्देश  दिए है। जिस पर बी.एल.ओं का नाम ,उसका पता, एंव मोबाईल नम्बर अंकित किया जाएगा। पोस्ट आॅफिस के लिए भी पोस्टर तैयार करने के लिए बैंकों को ही निर्देशित किया गया है। जिसकी लागत स्वीप अभियान के लिए बैंक स्वयं निगमित सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत करेगें। आयोग द्वारा जिले में सभी बैकों के अधिकारियों की तत्काल बैठक लेकर आयोग के स्वीप अभियान की जानकारी देने,आपका बी.एल.ओं जानिए अभियान में पोस्टर मुद्रित कराने हेतु आयोग के निर्देशों से अवगत् कराते हुए सभी बैंक, एटीएम, पोस्ट आॅफिस में पोस्टर लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बी.एल.ओं को भी अपने क्षैत्र में स्थित बैंकों में सम्पर्क कर अपना नाम मोबाईल नम्बर पोस्टर पर अंकित कराने के निर्देश दिए गए है।  

जिले में अब तक 162.7 मि0मी0वर्षा दर्ज

नीमच 19 जून 2013,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 162.7 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है,जबकि गत् वर्ष इस अवधि में औसत 1.4 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक नीमच में 175.8 मि0मी0, जावद में 91 मि0मी0 एंव मनासा में 221.4 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत् वर्ष इस अवधि में नीमच में 4.4 मि0मी0 वर्षा हुई थी। जिले में 19 जून 2013 को प्रातः आठ बजे समाप्त हुए पिछले चैबीस घन्टों के दौरान 10.3 मि0मी0 औसत वर्षा हुई नीमच में 2 मि0मी0, मनासा में 31 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। एंव जावद में कोई वर्षा दर्ज नही हुई है।  

जिला चिकित्सालय के नामंाकरण की अधिसूचना जारी

नीमच 19 जून 2013, कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल द्वारा 18 जून 2013 को जारी अधिसूचना जिला चिकित्सालय नीमच का नामकरण श्रीमति विजयाराजे सिंधिया जिला चिकित्सालय नीमच किया गया है।भविष्य में जिला चिकित्सालय नीमच को समस्त कार्यो एंव बोलचाल हेतु श्रीमति विजयाराजे सिंधिया जिला चिकित्सालय नीमच के नाम से जाना एंव संबोधित किया जाएगा।सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के परिपत्र 19 मई 1998 अनुसार जिला योजना समिति नीमच की बैठक में पारित प्रस्ताव एंव प्रभारी मंत्री श्री पारसजैन की अध्यक्षता में आयोजित शासकीय भवनों के नामकरण राष्ट्र्ीय महापुरूषोें के नामकरण हेतु गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक 8 नवम्बर 2012 में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: