गठबंधन की विफलता है जिसकी वजह से हम अलग हुए : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

गठबंधन की विफलता है जिसकी वजह से हम अलग हुए : नीतीश

गठबंधन से अलग होने के बाद सोमवार को नीतीश कुमार ने एक बार प्रेस कांफ्रेंस कर अपने एनडीए और भाजपा से अलग होने की सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन की ही विफलता है जिस वजह से हमें अलग होना पड़ा है।

नीतीश ने कहा कि पिछले कुछ माह से बदलते राजनीतिक दृश्य में भाजपा ने ऐसी परिस्थितियां पेश की हैं जिसके बाद जनता दल यूनाइटेड का इसमें बने रहना मुश्किल हो गया था, लिहाजा हमारे पास इससे बाहर आने के अलावा कोई और चारा ही नहीं था। उन्होंने भाजपा पर ही गठबंधन तोड़ने का आरोप भी जड़ दिया।

गठबंधन से अलग होकर आज वह पहली बार जनता दरबार में भी बैठे थे। हालांकि आज लगे जनता दरबार में पहले की अपेक्षा पहुंचने वाले लोग आधे भी नहीं थे। एनडीए और भाजपा से अलग होने के बाद सोमवार को दूसरा मौका था जब बिहार के मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सफाई दी है। इससे पहले रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने गठबंधन से अलग होने की औपचारिक घोषणा की थी। उस वक्त भी नीतीश उनके साथ मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: