नीतीश कुमार आज बहुमत साबित करेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

नीतीश कुमार आज बहुमत साबित करेंगे.

बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विश्वास मत हासिल करेंगे। बहुमत साबित के लिए नीतीश को 4 विधायकों का समर्थन चाहिए। जेडीयू के पास कुल 118 विधायक हैं और बहुमत का आंकड़ा 122 है। इसी रविवार को जेडीयू ने बीजेपी से समर्थन वापसी का ऐलान किया था।

इसी के साथ बिहार में आज विश्वासमत नई राजनीतिक गोलबंदी का आगाज करेगा। सीपीआई जद(यू) का साथ देगी तो आरजेडी और भाजपा विरोध करेगी। कांग्रेस का फैसला क्या होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस जेडीयू के पक्ष में वोट करेगी या विश्वासमत के दौरान गैरहाजिर रहेगी ये अभी साफ नहीं है।

 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों का आंकड़ा चाहिए।  जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि विश्वासमत नीतीश को और मजबूती देगा। 6 में से 4 निर्दलीय विधायक हमारे समर्थन में वोट देने की बात कह चुके हैं। एलजेपी के एकमात्र विधायक जाकिर हुसैन ने भी हमें समर्थन देने की बात कही है। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार को समर्थन करने वाले विधायक हैं-पवन कुमार जायसवाल, सोमप्रकाश सिंह, विनय बिहार और दुलाल चंद्र गोस्वामी।

कोई टिप्पणी नहीं: