झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने राज्य कर्मचारियों के लिए केन्द्र के अनुरूप सुविधाओं की मांग की है। मंगलवार को होटल जयश्री में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि 11 सूत्री मांग के लिए महासंघ ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो कर्मचारी 15 जुलाई से सभी जिलों में रैली कर सरकार का विरोध करेंगे। मांगों के समर्थन में 22 अक्टूबर को राज्यपाल या मुख्यमंत्री के समक्ष महाधरना भी दिया जाएगा।
बैठक में कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार से सेवानिवृत्ति आयु को 60 से 62 वर्ष करने की मांग की तथा 50 प्रतिशत महंगाई राशि के भत्ते को मूल वेतन में जोड़ने की मांग की। इस मौके पर शविकांत झा, धर्मराज तिवारी, राजा राम सिंह, राजीव कुमार मिश्र समेत कई लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें