रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि संबंधों में सुधार के लिए पड़ोसी देश को अपनी धरती से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी चाहिए. पाकिस्तान को भारत के हित में बताते हुए उन्होंने पुणे में कहा, ‘हम पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को लेकर चिंतित हैं. उन्हें उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे हमारे संबंधों में सुधार होगा.’ उनसे सवाल किया गया था कि क्या पाकिस्तान में सरकार बदलने से दोनों देशों के संबंध बेहतर हो सकेंगे.
पाकिस्तान को ‘अपना सबसे करीबी पड़ेासी’ बताते हुए एंटनी ने कहा कि भारत सरकार उसके साथ दोस्ताना संबंध चाहता है क्योंकि ‘शांत और स्थिर’ पाकिस्तान भारत के हित में है. भारत चीन संबंधों और सीमा की स्थिति के बारे में रक्षा मंत्री ने कहा,‘हालिया समस्या का दोनों देशों की संतुष्टि के अनुसार हल कर लिया गया है.यदा कदा पैदा होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए हमारे पास एक तंत्र है.’ उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए ‘सर्वोच्च स्तर’ का फैसला था.
उन्होंने कहा कि दोनों देश संयुक्त अभ्यास भी करेंगे. एंटनी ने कहा कि लंबे समय से सीमा विवाद होने के बावजूद भारत और चीन के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग है और चीन भारत का ‘सबसे बडा व्यापारिक भागीदार’ है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनकी आगामी चीन यात्रा से द्विपक्षीय संबंध और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बेहतर होंगे. रक्षा मंत्री नया दक्षिणी कमान अस्पताल के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए यहां आए थे. नक्सल विरोधी अभियान में सेना के शामिल होने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में एंटनी ने कहा कि सेना की भूमिका राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा है. नक्सल विरोधी अभियान में यह सिर्फ साजोसामान (लॉजिस्टिक्स) और प्रशिक्षण की पेशकश कर सकती है.’
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें