पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 17 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 17 जून)

आपदा प्रबंधन के लिए करें उचित प्रबंध-अपर कलेक्टर

पन्ना 17 जून 13/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अति वर्षा तथा बाढ की स्थिति में आपदा प्रबंधन के लिए उचित प्रबंध करें। सभी एसडीएम तथा तहसीलदार जिले के बाढ की दृष्टि से संवेदनशील गांव का भ्रमण करके स्थिति का जायजा ले लें। अधिक तथा लगातार वर्षा होने पर इन गांव पर नजर रखें। ग्राम स्तर के कर्मचारियों को इस संबंध में तत्काल सूचना देने की हिदायत दें। बाढ की स्थिति में प्रभावितों के लिए आवास, भोजन, बाढ से बचाव, उपचार तथा पशुओं के बचाव के संबंध में उचित प्रबंध कर लें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अधिक वर्षा में जल मग्न होने वाली पुल-पुलियों में तत्काल सूचना बोर्ड एवं यातायात अवरूद्ध करने के लिए बेरियर लगाएं। जिला परिवहन अधिकारी सभी वाहनों की सघन जांच कर केवल उपयुक्त वाहनों को ही लाइसेन्स जारी करें। उन्होंने कहा कि 20 जून को परख की समीक्षा बैठक में रोजगार कार्यक्रम, उद्योगों के लिए भूमि आवंटन, कृषि आदान, स्कूल चले हम अभियान, आपदा प्रबंधन तथा संचारी रोगों से बचाव की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारी तत्काल निर्धारित बिन्दुओं की जानकारी प्रस्तुत करें। निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में संशोधन का कार्य 7 जून से 22 जून तक किया जा रहा है। छूटे हुए मतदाताओं के नाम इस अवधि में फोटो सहित शामिल कराएं। कुछ मतदान केन्द्रों में महिला मतदाताओं का अनुपात निर्धारित मापदण्ड से कम है। सभी एसडीएम इसकी समीक्षा करते हुए छुटी हुई महिला मतदाताओं के नाम इस अवधि में शामिल कराएं। बीएलओ के कार्यो पर लगातार निगरानी रखें। अपर कलेक्टर ने कहा कि विधान सभा का पावस सत्र शुरू होने वाला है। विधान सभा प्रश्नों के उत्तर आॅनलाईन दर्ज करने की व्यवस्था एनआईसी के माध्यम से बनाई गई है। जिन विभागों को आॅनलाईन प्रश्न प्राप्त होते हैं उनके कार्यालय प्रमुख वर्तमान प्रक्रिया के साथ-साथ आॅनलाईन भी उत्तर दर्ज कराएं। इसके लिए पास वार्ड जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से प्राप्त कर लें। विधान सभा प्रश्न का उत्तर आॅनलाईन दर्ज करने पर किसी तरह की कठिनाई आने पर भी एनआईसी से सम्पर्क करें। सभी एसडीएम को कपिल धारा कूपों की सूची से रेण्डम जांच करके प्रतिवेदन एक सप्ताह में प्रस्तुत करें। पन्ना टाईगर रिजर्व के तहत तालगांव से विस्थापन की कार्यवाही समय पर पूरी करें। बैठक में वनाधिकार अधिनियम के प्रकरणों, समय अवधि पत्रों तथा जनसुनवाई के पत्रों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में वन मण्डलाधिकारी एस.के. गुप्ता, सभी एसडीएम, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

अध्यक्ष 21 जून को आएंगे पन्ना

पन्ना 17 जून 13/मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री बसंत पुरोहित राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एक दिवसीय प्रवास पर 21 जून को पन्ना आएंगे। श्री पुरोहित 21 जून को सागर से प्रस्थान कर पन्ना पहुंचकर दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष तथा प्रतिनिधियों से कर्मचारी कल्याण की जानकारी प्राप्त करेंगे। वे शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सभी कार्यालय प्रमुखों से कर्मचारी कल्याण की जानकारी प्राप्त करेंगे। बैठक के बाद वे सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। 

वर्षाजनित रोगों से बचाव की सलाह

पन्ना 17 जून 13/जिले में बारिश प्रारम्भ हो गयी है। तेज वारिश से कई बार पेयजल स्त्रोत दूषित हो जाते हैं। इनके पानी के उपयोग से पीलिया, उल्टीदस्त जैसे संक्रामक रोग फैलते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 जी.पी. सिंह ने आम जनता से दूषित पानी एवं खाद्य पदार्थ का उपयोग न करने तथा वर्षाजनित रोगों से बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि वातावरण में नमीं बढ़ जाने तथा अधिक तापमान के कारण रोगों के विषाणु अधिक सक्रिय हो जाते हेैं। दूषित पानी एवं भोजन के द्वारा इनका मनुष्यों में संक्रमण होता है। संक्रमण होने पर उल्टीदस्त हैजा, पेचिस, पीलिया,टायफाइड आदि रोगों का प्रकोप होता है। इससे बचाव के लिये साफ पानी का पीने में उपयोग करें। पेयजल स्त्रोत में ब्लीचिंग पावडर तथा लाल दवा डालकर पानी का शुद्धिकरण करें। भोजन में ताजे खाद्य पदार्थो, फल-सब्जी आदि उपयोग करें। पीने के पानी एवं खाद्य पदार्थो को ढककर रखें। भोजन बनाने तथा खाने से पहले एवं शौंच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोयें। संक्रामक रोगों का शिकार होने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र अथवा चिकित्सालय जाकर डाक्टर से जाॅंच कराकर उचित दवायें लें। अपने घर तथा परिवेश को साफ-सुथरा रखें। बरसात का पानी घरों के आस-पास जमा न होने दंे। नालियों की नियमित सफाई कराते रहें। आस-पास जमा गन्दे पानी में मच्छर पनपते हैं। मच्छरों से बचाव के लिये सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। यही सबसे कारगर उपाय है। बुखार से पीडि़त होने पर खून की जाॅच अवश्य करायें। जाॅच में मलेरिया पाये जाने पर पूरा उपचार करें।

मछली मारने पर 16 जून से प्रतिबन्ध, कलेक्टर ने बन्द ऋतु के लिये मछली मारना किया प्रतिबन्धित

पन्ना 17 जून 13/कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने मध्यप्रदेश मत्स्योद्योग अधिनियम 1948 तथा नदी मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत जिले भर में मछली मारने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। यह प्रतिबन्ध 16 जून से 15 अगस्त 13 तक रहेगा। मछलियों के प्रजननकाल तथा बन्द ऋतु के कारण यह प्रतिबन्ध लगाया गया है। प्रतिबन्ध की अवधि में छोटे तालाब, नदी सहित सभी जलाशयों में मछली मारना तथा मछली का परिवहन एवं क्रय-बिक्रय पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा। प्रतिबन्ध का उल्लंघन करने वालों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवायी की जायेगी। जिसमें एक वर्ष का कारावास तथा 5 हजार रूपये का जुर्माना किा जाएगा। छोटे तालाबों तथा ऐसे अन्य स्त्रोत जिनका सम्बन्ध किसी नदी से नही है तथा निर्दिष्ट जल की परिभाषा में नहीं आते है उन्हें प्रतिबन्ध से मुक्त रखा गया है। इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने बताया कि प्रतिबन्ध की अवधि में मछली के क्रय-बिक्रय के लिये सहायक संचालक मछली पालन की लिखित अनुमति आवश्यक होगी। बिना अनुमति मछली का बिक्रय अथवा परिवहन करने पर दण्डात्मक कार्यवायी की जायेगी। उन्होंने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिवों को भी उनके अधीन तालाबों में इस प्रतिबन्ध को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये हैं। जिन तालाबों का सम्बन्ध किसी नदी नाले से नहीं है उनमें प्रतिबन्ध की अवधि में सहायक संचालक मछली पालन की लिखित आदेश से मछली मारने तथा क्रय-विक्रय की अनुमति दी जायेगी। 

खेल कार्यालय अब नजरबाग में 

पन्ना 17 जून 13/खेल एवं युवक कल्याण विभाग का जिला कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संचालित था। यह कार्यालय 13 जून से नजरबाग स्टेडियम में संचालित हो गया है। जिला खेल अधिकारी एन.एन. शर्मा ने सभी अधिकारियों तथा पत्र व्यवहार करने वालों से कार्यालय के नये पते पर पत्राचार करने का अनुरोध किया है। 

शिक्षकों की काउन्सिलिंग 19 जून को

पन्ना 17 जून 2013/अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत सभी शिक्षकों का प्रशिक्षण अनिवार्य है। पन्ना जिले के सभी शासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों मंे पदस्थ अप्रशिक्षित संविदा शिक्षक वर्ग-3, संविदा शिक्षक वर्ग-2, सहायक अध्यापक, अध्यापक, गुरूजी, सहायक शिक्षक तथा सहायक शिक्षक विज्ञान को वर्ष 2015 के पूर्व डी.एड तथा बी.एड प्रशिक्षण का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों के काउन्सिलिंग 19 जून को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट पन्ना में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित की जा रही है। इस संबंध में प्राचार्य डाइट आर.पी. भटनागर ने बताया कि सभी अप्रशिक्षित शिक्षक काउन्सिलिंग में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। 

निःशुल्क केंसर जांच शिविर 23 जून को

पन्ना 17 जून 2013/जिला रेडक्रास समिति तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 जून को जिला चिकित्सालय पन्ना में निःशुल्क केंसर एवं विकलांग जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में एम.पी. बिडला हास्पिटल तथा प्रियंवदा बिडला केंसर संस्थान सतना के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। इस संबंध में डाॅ. एच.एन. शर्मा ने बताया कि विकलांग शिविर में मुख्य रूप से अस्थिवाधित विकलांगों की जांच की जाएगी। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्पर्श अभियान में चिन्हित अस्थिवाधित निःशक्तजनों को शिविर से लाभान्वित करने की व्यवस्था करें। शिविर प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। 

राज्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

पन्ना 17 जून 2013/राज्यमंत्री कृषि, लोक सेवा प्रबंधन, खेल एवं पर्यटन श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दो पीडितों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता मंजूर की है। यह सहायता राशि स्वैच्छानुदान मद से मंजूर की गई है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एन.के. बीरवाल ने बताया कि राजेश पटेल निवासी गाम छिर्राटा को उपचार के लिए 15 हजार रूपये मंजूर किए गए हैं। इसी गांव के निवासी सुनील शर्मा को भी उपचार के लिए 10 हजार रूपये की सहायता दी गई है। उन्होंने तहसीलदार पवई को स्वीकृत राशि के वितरण के निर्देश दिए हैं। 

अन्नपूर्णा योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश 

पन्ना 17 जून 2013/अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने सभी एसडीएम तथा महा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को अन्नपूर्णा के व्यापक प्रचार-प्रसार केन्द्र निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि योजना के संबंध में खाद्य विभाग द्वारा जारी किए गए नारों का दीवार लेखन कराएं। ग्राम सभाओं के माध्यम से भी बीपीएल एवं अन्त्योदय अन्न योजना के हितग्राहियों को एक रूपये प्रति किलो की दर गेंहू तथा दो रूपये प्रति किलो की दर से चावल देने की अन्नपूर्णा योजना की जानकारी दें। 

कोई टिप्पणी नहीं: