गुनौर किसान मेला में कृषि प्रदर्षनी का हुआ आयोजन
पन्ना 19 जून 13/कृषि विज्ञान केन्द्र जवाहर लाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय पन्ना द्वारा गुनौर विकासखण्ड मुख्यालय में गत दिवस किसान मेला में कृषि प्रदर्षनी का आयोजन किया गया। किसान मेला का आयोजन कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) पन्ना द्वारा किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. बी. एस. किरार के नेतृत्व में कृषि प्रदर्षनी डाॅ. ए. के. खरे, डाॅ. आर. के. जायसवाल, श्री पी. एस. उट्टी, डाॅ. आर.के. सिंह द्वारा लगायी गयी। प्रदर्षनी के माध्यम से धान, सोयाबीन, उड़द, मूंग अरहर आदि की प्रमुख किस्मों के नमूना एवं उनकी विषेषताओं के बारे मे समझाया गया साथ ही पोस्टर/चार्ट के माध्यम से धान की ‘श्री विधि सोयाबीन की रिज एण्ड फेरो विधि, ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई के लाभ, अरहर, सोयाबीन, धान के प्रमुख कीट एवं बीमारियों के लक्षण एवं प्रबंधन के तरीके आदि के बारे में डाॅ. किरार एवं डाॅ. खरे ने विस्तार से कृषकों को समझाया गया। प्रदर्षनी का अवलोकन करने वाले कृषकों को जवाहर कृषि संदेष कृषि सहित्य भी दिया गया। किसान मेला में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तीन दिनों तक प्रमुख खरीफ फसलों पर विस्तार से व्याख्यान के माध्यम से जानकारी दी गयी। प्रर्दषनी एवं मेला में कृषकों की ज्यादातर प्रष्न किस्मों, नीदा नाषक दवाएं एवं कीटव्याधियों के प्रबंधन को लेकर किये जा रहे है कृषकों के सभी प्रष्नों का उत्तर वैज्ञानिकों ने विस्तार से सरल तरीके से दिये गये।
विधिक सेवा प्राधिकरण में मेडियसन केन्द्र का शुभारंभ
पन्ना 19 जून 13/पक्षकारों को न्याय सुलभ कराने के लिए कई योजनाएं लागू की गई है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रजिस्ट्रार एवं न्यायाधीश श्री अरविन्द शर्मा ने बताया कि पक्षकारों को समझाईश देकर अदालत के बाहर प्रकरणों में निराकरण के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेडियसन केन्द्र प्रारंभ किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के.क.े त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में मेडियसन केन्द्र की स्थापना की गई है। इसके समन्वयक का प्रभार प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री डी.पी. मिश्रा को सौंपा गया है। मेडियसन केन्द्र में पक्षकारों की काउसिलिंग करने के लिए चार प्रशिक्षित वकील तथा एक सामाजिक कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। केन्द्र द्वारा प्रथम प्रकरण का 14 फरवरी को सफल निराकरण किया गया। न्यायालय ने भी इस प्रकरण में अपनी मोहर लगाई है। मेडियसन केन्द्र में मुख्य रूप से परिवारिक विवाद के प्रकरण लिए जा रहे हैं। जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा ने परिवारिक विवाद के प्रकरणों के पक्षकारों से मेडियसन केन्द्र की सेवाओं का लाभ उठाकर प्रकरणों के निराकरण की अपील की है।
तालाबों के निगरानी के निर्देश
पन्ना 19 जून 13/अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को उनके क्षेत्र के बडे तालाबों की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नये तालाबों में अधिक वर्षा की स्थिति में जल भराव पर नजर रखें। ग्राम स्तर के कर्मचारियों, पटवारी तथा कोटवार को इस संबंध में निर्देशित करें। हर तहसील में तत्काल बाढ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करके उसमें 24 घण्टे कर्मचारी तैनात रखें। केन्द्र के टेलीफोन नम्बर की जानकारी तत्काल प्रस्तुत करते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।
जुलाई माह के लिए खाद्यान्न का आवंटन जारी
पन्ना 19 जून 13/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित 421 उचित मूल्य की दुकानों से जुलाई माह में वितरण के लिए खाद्यान्न आवंटित कर दिया गया है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एन.के. बीरवाल ने बताया कि जुलाई माह के लिए एपीएल राशन कार्ड धारियों के लिए 3230 क्विंटल गेंहू आवंटित किया गया है। छात्रावास आश्रम, जेल तथा नवोदय विद्यालय के लिए 2836 क्विंटल गेंहू आवंटित किया गया है। गरीब वर्ग के निराश्रित वृद्धजनों के लिए 30 क्विंटल चावल तथा 300 क्विंटल गेंहू आवंटित किया गया हैै। उन्होंने बताया कि अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारियों को एक जून से एक रूपये प्रति किलो की दर से गेंहू तथा दो रूपये प्रति किलो की दर से चावल का वितरण किया जा रहा है। बीपीएल तथा निराश्रित वृद्धजनों को भी इसी दर पर गेंहू एवं चावल दिया जा रहा है। जुलाई माह में एपीएल राशन कार्डधारियों को 3 किलो 400 ग्राम गेंहू तथा बीपीएल राशन कार्डधारियों को 20 किलो गेंहू दिया जाएगा। गरीब वृद्धजनों को जुलाई माह में 18 किलो गेंहू एवं 2 किलो चावल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी लीड प्रबंधकों से आवंटित खाद्यान्न का तत्काल उठाव करके उचित मूल्य दुकानों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में अब तक दर्ज हैं 6 लाख 42 हजार 896 मतदाता
पन्ना 19 जून 13/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार जिलेभर में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। निर्वाचन का आधार फोटोयुक्त मतदाता सूची में नये मतदाताओं का नाम शामिल करने के लिए 7 से 22 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में बीएलओ तैनात किए गए हैं। इस संबंध में अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर बालिम्बे ने बताया है कि जिले में 15 जनवरी 2013 की स्थिति में कुल 6 लाख 42 हजार 896 मतदाता है। इनमें 3 लाख 44 हजार 281 पुरूष तथा 2 लाख 98 हजार 596 महिला मतदाता है। जिले के विधान सभा क्षेत्र 58 पवई में कुल 2 लाख 39 हजार 899 मतदाता है। इनमें एक लाख 27 हजार 455 पुरूष तथा एक लाख 12 हजार 441 महिला एवं 3 अन्य मतदाता है। विधान सभा क्षेत्र 59 गुनौर में कुल एक लाख 92 हजार 340 मतदाता है। इनमें एक लाख 2 हजार 589 पुरूष तथा 89 हजार 737 महिला एवं 14 अन्य मतदाता है। विधान सभा क्षेत्र 60 पन्ना में कुल 2 लाख 10 हजार 657 मतदाता है। इनमें एक लाख 14 हजार 237 पुरूष तथा 96 हजार 418 महिला एवं 2 अन्य मतदाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 10 लाख 16 हजार 28 है। वर्तमान में जिले में मतदाताओं की संख्या कुल जनसंख्या की 61.18 प्रतिशत है। यह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 60 प्रतिशत से अधिक है। जिले में सभी 715 मतदान केन्द्रों बीएलओ तैनात किए गए हैं। इनके द्वारा पात्र मतदाताओं के नाम निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं। सूची में नाम शामिल कराने के लिए मतदाताओं को आॅनलाईन आवेदन की भी सुविधा दी गई है। सभी तहसीलों में मतदाता सुविधा केन्द्र प्रारंभ करके सूची में नाम शामिल कराने तथा मतदाता पहचान पत्र वितरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से तत्काल निकटतम बीएलओ के पास आवेदन करके अपना नाम सूची में शामिल कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने सभी तहसीलदारों, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
बोटिंग मशीन की जांच के लिए दल तैनात
पन्ना 19 जून 13/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार आगामी विधान सभा चुनाव के लिए इलैक्ट्रानिक बोटिंग मशीने तैयार की जा रही हैं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर बालिम्बे ने बोटिंग मशीनों की जांच के लिए दल तैनात कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर एन.के. बीरवाल को इसका प्रभारी बनाया गया है। दल में वरिष्ठ अध्यापक विपिन वर्मा, उप अंकेक्षक विनोद मिश्रा, सहकारिता निरीक्षक उमेश श्रीवास्तव, उप अंकेक्षक प्रभात मिश्रा, सहायक अध्यापक संजय खरे तथा सहायक गे्रड-3 विकास आनन्द दीक्षित को शामिल किया गया है। दल में रंजीत सिंह सहायक निरीक्षक, राकेश चन्द्र तिवारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्रीमती रीना खरे वरिष्ठ अध्यापक, इन्दू लाल गोड भृत्य, सुशील लखेरा भृत्य, संतोष रैकवार भृत्य, राजेन्द्र विश्वकर्मा केयर टेकर पुरातत्व विभाग, रज्जन रैकवार भृत्य तथा रामखिलावन मोल भृत्य को शामिल किया गया है। सभी तैनात अधिकारी निर्वाचन कार्यालय से सम्पर्क करके बोटिंग मशीनों की जांच का कार्य सम्पन्न कराएं।
भूतपूर्व सैनिकों के लिए वेबपोर्टल
पन्ना 19 जून 13/पन्ना तथा छतरपुर जिले के भूतपूर्व सैनिकों के लिए ईएमई कोर द्वारा वेबपोर्टल शुरू किया गया है। इसमें सभी भूतपूर्व सैनिकों का आॅनलाईन पंजीयन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गू्रप केप्टन मनोज गर्ग ने बताया कि वेब पोर्टल www.projectsahayta.com पर भूतपूर्व सैनिक अपना आॅनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। इसके माध्यम से सैनिकों को सहायता एवं कल्याण संबंधी कार्यो की जानकारी प्राप्त होगी। इस संबंध में अन्य जानकारियां टेलीफोन नम्बर 07682-245460 से सम्पर्क करके प्राप्त की जा सकती हैं।
विधायक गुनौर ने 14 का दी सहायता
पन्ना 19 जून 13/विधायक गुनौर डाॅ0 राजेश वर्मा ने स्वैच्छानुदान मद से 14 पीडितों को उपचार के लिए 68 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की है। इस संबंध में जिला योजना अधिकारी बी.के. चैरसिया ने बताया कि शरण सिंह निवासी मुकेहा, सुरेश कुमार कुशवाहा बडागांव को 4-4 हजार रूपये की सहायता मंजूर की गई है। प्रशांत त्रिपाठी पडेरी, तुलसीदास तिवारी पडेरी, राकेश शर्मा झगरा, रज्जी बाई गुनौर, रामसनेही रिछोडा, कमलेश चैधरी जमराय, रामसुख पटेल डुबकी, वीरेन्द्र शर्मा झगरा, रजनीश त्रिपाठी पडेरी, पुरूषोत्तम तिवारी पडेरी तथा सुशांत तिवारी पडेरी को 5-5 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।
छात्रावासांे मंे निःशुल्क प्रवेश का अवसर
पन्ना 19 जून 13/अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों में निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। इस संबंध में जिला संयोजक एस.एस. मरकाम ने बताया कि अनुसूचित जाति तथा जाति वर्ग के विद्यार्थी छात्रावास में प्रवेश के लिए गत परीक्षा पास होने की अंकसूची, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ आवेदन पत्र छात्रावास के अधीक्षक को 5 जुलाई तक प्रस्तुत करें। छात्रावास की सुविधा केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी को ही दी जाएगी। छात्रावासों में प्रवेश के लिए छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। छात्रावासों में निःशुल्क आवास, भोजन की सुविधा के साथ पठन-पाठन के लिए उचित मार्गदर्शन की भी सुविधा दी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें