प्रधानमंत्री, सोनिया केदारनाथ का हवाई सर्वेक्षण करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

प्रधानमंत्री, सोनिया केदारनाथ का हवाई सर्वेक्षण करेंगे


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को बाढ़ प्रभावित केदारनाथ का हवाई सर्वेक्षण करने वाले हैं।  केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष को, भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से उत्तराखंड में मची तबाही के बारे में सुबह जानकारी दी गई। 

शिंदे ने कहा, "प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष अपराह्न् में केदारनाथ का हवाई सर्वेक्षण करने जा रहे हैं।"  शिंदे के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में 69 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि वहां फंसे 11,000 तीर्थयात्रियों को अबतक बचाया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: