प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार से गठजोड़ के संकेत दिए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार से गठजोड़ के संकेत दिए.

देश के बदलते सियासी समीकरण के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दो बड़े संकेत दिए हैं. पहला संकेत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गठजोड़ को लेकर तो दूसरा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भविष्य पर.

पहला संकेत था कि यूपीए अपने कुनबे को और बड़ा करने की तैयारी में है. वहीं, दूसरा संकेत इस बात का कि कांग्रेस नीत यूपीए गठबंधन में पीएम पद का सिर्फ एक दावेदार है.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद जब मनमोहन सिंह मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने नीतीश को सेकुलर करार दिया. वहीं, राहुल गांधी को यूपीए का भविष्य बताया. 

जब पत्रकारों ने मनमोहन सिंह से एनडीए गठबंधन टूटने के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने इसे बीजेपी और जेडीयू का आंतरिक मामला करार दिया. हालांकि, नीतीश कुमार की छवि पर उन्होंने कहा कि वे एक सेकुलर नेता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त और दुश्मन नहीं होता. मोदी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश जानता है कि मोदी क्या हैं?

इस दौरान, मनमोहन सिंह ने जमकर राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधे. पीएम ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता हैं. वे यूपीए की कमान संभालने के लिए पूरी तरह फिट हैं. उन्होंने यहां तक कह डाला कि राहुल गांधी यूपीए में उनकी जगह ले सकते हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं: