सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में सायना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जून 2013

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में सायना

लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन स्टार भारत की सायना नेहवाल सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष एकल में हालांकि साई प्रणीत को हार मिली है। सायना ने गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में जापान की एरिको हिरोसे को 16-21 21-16 21-9 से हराया। यह मैच एक घंटे नौ मिनट चला। हिरोसे और सायना के बीच अब तक कुल छह बार भिड़ंत हुई है, जिनमें से तीन-तीन बार दोनों विजयी रही हैं।

पुरुष एकल में बुधवार को विश्व के चौथे वरीय खिलाड़ी हांगकांग के यून हू को हराने वाले प्रणीत को तीन गेम के मुकाबले के बाद हार मिली। प्रणीत को मलेशिया के वेई फेंग चोंग ने 21-11, 17-21, 21-16 से हराया। यह मैच 53 मिनट चला। प्रणीत ने टूर्नामेंट के दूसरे वरीय हू को मात्र 30 मिनट में 21-9 21-10 से हराया था। 

पुरुष युगल में प्रनव चोपड़ा और अक्षय देवाल्कर की जोड़ी दूसरे दौर में दक्षिण कोरिया के बाएक चोई और वू योन सियोंग के हाथों 21-14, 21-19 से हार गई। यह मैच 33 मिनट चला।

कोई टिप्पणी नहीं: