उत्तराखंड में फंसे हुए लोगों को बचाना प्राथमिकता : प्रधानमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जून 2013

उत्तराखंड में फंसे हुए लोगों को बचाना प्राथमिकता : प्रधानमंत्री


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि उत्तराखंड में भारी वर्षा और बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ में फंसे लोगों को बचाना और प्रभावित लोगों की मदद सरकार की प्राथमिकता में है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उत्तराखंड के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कहा है, "इस त्रासदी में जिन लोगों की जान गई उनके परिजनों और उन लोंगों के लिए जो घायल हुए या जिनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है उनके लिए हम गहरे आहत अनुभव करते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस घड़ी में अधिकारियों की प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को निकालना और जिन्हें मदद की सबसे ज्यादा आवश्यकता है उन्हें मदद पहुंचाना है।"

कोई टिप्पणी नहीं: