फोटो निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाषन 24 जुलाई को, संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य जारी
टीकमगढ़, 17 जून 2013 । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2013 अर्हता दिनांक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र मतदाताओं के नाम फोटो युक्त मतदाता सूची में प्रदर्शित किये जाने है । आयोग के कार्यक्रम अनुसार प्रदेश में दावे आपत्तियों व छूटे हुए पात्र मतदाताओं के आवेदन संबंधित मतदान केन्द्रों पर प्राप्त किये जा रहे हैं। प्रीरिवीजन में प्राप्त आवेदनों पर दावे आपत्तियां प्राप्त करने हेतु प्रारूप प्रकाशन कर इनका निराकरण किया जा रहा है और फिर अन्तिम रूप से पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ा जायेगा। अपात्र तथा मृतक मतदाताओं के नाम काट दिये जावेंगे। आयोग द्वारा समस्त विधान सभा क्षेत्रों में फोटो निर्वाचक नामवली 2013 के लिये विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। तद्नुसार टीकमगढ़ जिले में भी आयोग द्वारा जारी संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाहियां पूरी कराई जा रही है । निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो निर्वाचन नामावली 2013 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 7 जून 2013 को फोटो निर्वाचन नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया और दावे व आपत्तियां 22 जून 2013 तक प्राप्त की जायेगी । फोटो निर्वाचन नामावली के संबंधित भाग, अनुभाग का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय तथा रीजनल बेलफेयर ऐसोशियेशन की बैठकों में वाचन तथा नामों का सत्यापन 11 जून और 14 जून को किया गया ।
दावे व आपत्तियों का निराकरण 4 जुलाई को
दावे व आपत्तियों का निराकरण 4 जुलाई 2013 तक किया जायेगा । डाटाबेस को अपडेट करने, फोटोग्राफ को समाहित करने, कन्ट्रोल टेबल को अपडेट करने तथा पूरक सूची की तैयारी एवं मुद्रण कार्य 19 जुलाई तक पूरा होगा । फोटो निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाषन 24 जुलाई 2013 को किया जायेगा । उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री शिवपाल सिंह ने जनता से अपील की है कि जो व्यक्ति एक जनवरी 2013 को 18 वर्ष के हो गये है वे अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने हेतु फार्म नं. 6 भरकर नाम जुड़वा सकते हंै । जिनके नाम पूर्व से ही सूची में है तथा उनका मतदान केन्द्र या विधान सभा जिला इत्यादि बदल गया हो वे भी नवीन स्थल पर नाम जुड़वाने की कार्यवाही कर सकते है।
शिक्षा ऋण मेला 22 को
टीकमगढ़, 17 जून 2013 । मुख्य प्रबंधक जिला आग्रणि बैंक टीकमगढ़ ने बताया कि संस्थागत वित्त, भोपाल के निर्देशानुसार संयुक्त बैंकर्स द्वारा शिक्षा ऋण मेला 22 जून 2013 को आयोजित किया गया है । यह मेला जिला पंचायत सभा गृह टीकमगढ़ में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया हैं । समस्त छात्र/छात्रओं से अपील की गई है कि जो उच्च शिक्षा/तकनीकि शिक्षा में आगे पढ़ना चाहते है वे मेले का लाभ उठायें ।
राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच
टीकमगढ़, 17 जून 2013 । म0प्र0 राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच 19 जून 2013 को प्रातः 11 बजे से टीकमगढ़ सर्किट हाऊस में आयोजित की जा रही है । इसमें आयोग में पंजीबद्ध प्रकरणों पर सुनवाई की जायेगी । संयुक्त बैंच में म0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती उपमा राय (केबिनेट मंत्री दर्जा) एवं सदस्य श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय (राज्यमंत्री दर्जा) शामिल रहेंगी ।
ओरछा से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
टीकमगढ़, 17 जून 2013 । प्रभारी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.एल. सोलंकी के निर्देशानुसार जिलान्तर्गत पृथ्वीपुर से ओरछा के मध्य रास्ते में आने वाली जामनी एवं बेतवा नदियों के पुलों पर वर्षाकाल में पानी आ जाने के कारण आवागमन अवरूद्ध होने की संभावना रहती है । अतः संभावित दुर्घटनाओं को टालने के उद्देश्य से वर्षाकाल में उपरोक्त दोनों पुलों पर से आवागमन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है । साथ ही जिन वाहन स्वामियों के बसों के परमिट वाया ओरछा होकर झांसी के लिये है, उनकों वर्षाकाल में ओरछा होकर जाने के स्थान पर पृथ्वीपुर से वाया निवाड़ी, बरूआसागर, ओरछा तिगैला से ओरछा होकर झांसी चलने की अनुमति अस्थाई रूप से लोकहित में प्रदान की गई है ।
नवोदय की 9वीं प्रवेश परीक्षा 23 को
टीकमगढ़, 17 जून 2013 । जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा 23 जून को होगी । प्राचार्य श्री क.ेक.े कटियार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 299 फार्म पात्र पाए गए हैं । स्कूल में कक्षा 9वीं में 8 सीटें खाली हैं । जिसमें 4 छात्र और 4 छात्राओं के प्रवेश होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र-छात्राएँ आगामी 20 जून तक स्कूल के कार्यालयीन समय में अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
आज की औसत वर्षा
टीकमगढ़, 17 जून 2013 । अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले की औसत वर्षा 4.5 मि.मी. दर्ज की गयी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 3 मि.मी., बल्देवगढ़ में 6 मि.मी., जतारा में 2 मि.मी., पलेरा में 4 मि.मी., निवाड़ी में 14.6 मि.मी., पृथ्वीपुर में 0 तथा ओरछा में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है । इसी प्रकार एक जून 13 से आज तक जिले में 37.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 72 मि.मी., बल्देवगढ़ में 20 मि.मी., जतारा में 32 मि.मी., पलेरा में 49 मि.मी., निवाड़ी में 57.4 मि.मी., पृथ्वीपुर में 20 मि.मी. तथा ओरछा में 9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें