रोमिंग के दौरान कॉल की दरें घटाने के निर्देश. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जून 2013

रोमिंग के दौरान कॉल की दरें घटाने के निर्देश.

टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी कि ट्राई ने सोमवार को रोमिंग के दौरान कॉल की दरें घटाने के निर्देश दिए हैं. अब रोमिंग में इन कमिंग कॉल के लिए आपको 75 पैसे देने होंगे. साथ ही ट्राई ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल पूरी तरह से फ्री नेशनल रोमिंग के कोई आसार नहीं है. लेकिन कुछ शर्तों के साथ नेशनल रोमिंग के प्लान लाए गए हैं, जिससे रोमिंग पर खर्च कम आएगा. इस प्लान को 1 जुलाई 2013 से लागू किया जाएगा.

ट्राई ने नेशनल रोमिंग कॉल और एसएमएस को लेकर एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके मुताबिक सेवा प्रदाता कंपनी (सर्विस प्रोवाईडर) को स्पेशल टैरिफ वाउचर ( STV) और कांबो वाउचर के जरिए विशेष तरह के नेशनल रोमिंग प्लान बनाने का अधिकार होगा. कॉल दरों के साथ एसएमएस की दरों में भी कमी की गई है. देशभर में आउटगोइंग रोमिंग पर एसएमएस की दरें 1.5 रुपये प्रति एसएमएस और लोकल आउटगोइंग रोमिंग पर एसएमएस की दर 1 रुपये प्रति एसएमएस कर दी गई है. जबकि इनकमिंग एसएमएस को फ्री रखा गया है.

ट्राई ने सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को दो तरह के नेशनल रोमिंग प्लान लाने का निर्देश दिया है. ट्राई के मुताबिक फ्री नेशनल रोमिंग की दिशा में यह एक प्रयास है. इस योजना का मकसद रोमिंग के दौरान कॉल की दरें कम करना है. गौरतलब है कि ट्राई के ये तमाम प्रयास नेशनल टेलीकॉम पॉलिसी 2012 के तहत किए जा रहे हैं. राष्ट्रीय दूरसंचार नीति 2012 में रोमिंग शुल्क समाप्त करने और मोबाइल ग्राहकों को वही नंबर देशभर में इस्तेमाल करने की अनुमति देने का प्रावधान है.




कोई टिप्पणी नहीं: