लटेरी में कृषि मेला 22 से आयोजित
कृषि की नवीनतम तकनीकियां एवं उपकरणों के साथ-साथ किसानों की खेती संबंधी समस्याओं के निदान हेतु लटेरी में तीन दिवसीय कृषि मेला का आयोजन 22 जून से किया गया है। कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा ने कृषि मेला को ध्यानगत रखते हुए आज विभिन्न विभागों की बैठक आहूत कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जायें साथ ही साथ योजनाओं पर आधारित साहित्य का वितरण किया जायें। कृषि मेला की रूपरेखा तय करने हेतु आत्मा परियोजना के समन्वयक को जबावदेही सौंपी गई है। कलेक्टर श्री शर्मा ने कृषि के साथ-साथ अन्य लाइन डिपार्टमेन्ट की भी सहभागिता को अनिवार्यतः बताते हुए उन्होंने कहा कि मेले में पशु चिकित्सा सेवा, मत्स्य, डीपीआईपी इत्यादि विभाग को भी समाहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री एस0एम0बालपांडेय, पशु चिकित्सा सेवा के उप संचालक श्री एम0एल0मेहरा, डीपीआईपी के परियोजना समन्वयक डाॅ0नरेन्द्र गुप्ता, आत्मा परियोजना के जिला समन्वयक श्री आनंद बड़ोनिया के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल का शुभांरभ
प्रवेशोत्सव का आज जिले के शासकीय स्कूलों मंें आयोजन किया गया नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकेें प्रदाय की गई। कुंआखेड़ी के हाई स्कूल का उन्नयन शासन द्वारा हायर सेेकेण्डरी में किया गया है जिसका आज कलेक्टर श्री आंनद कुमार शर्मा ने विधिवत् शुभांरभ किया। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर किया और उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदाय की। कलेक्टर श्री शर्मा ने छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर टाफियाँ वितरित की। कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों से कहा कि वे दो ही काम करें एक मन लगाकर पढ़ाई करें दूसरा इस बात का ध्यान रखें कि मोहल्ले में कोई ऐसा बच्चा जो स्कूल नही आ रहा है उसे समझायें फिर भी न आयें तो शिक्षक की जानकारी में लाएं। शासन ने शिक्षा का लोकव्यापीकरण किया है अतः गांव का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो कि नैतिक जबावदेही हम सबकी है। ग्राम हिरनई के मीडिल स्कूल में आयोजित प्रवेशोत्सव के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों से कहा कि वे आस-पास के वातावरण की जानकारी भी हासिल करें जिससे सामान्य ज्ञान इत्यादि में बढ़ोतरी होती है। स्कूल के छात्रों से उन्होंने तहसील के नाम पूछे जिसमें से मास्टर मनोज ने सभी तहसीलों के नाम बतायें और कलेक्टर से शाबासी मिली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस0के0त्रिपाठी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा अध्ययन के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कि परेशानी हो तो वे पत्र लिखकर अथवा दूरभाष पर सूचित कर सकते है। प्रवेशोत्सव के उक्त कार्यक्रमों के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद चैधरी ने बताया कि विदिशा विकासखण्ड के 241 प्राथमिक, 120 मीडिल, 20 हाई स्कूल और 14 हायर सेकेण्डरी स्कूलों में आज एक साथ प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कक्षा पहली, छटवीं और नौवीं के नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया है।
कलेक्टर द्वारा त्रैमासिक लक्ष्यों का जायजा
विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं के त्रैमासिक लक्ष्यों की पूर्ति की स्थिति से अवगत होने के उद्धेश्य से कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा ने आज समीक्षा बैठक आहूत की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा तय किए गए लक्ष्यों की पूर्ति समयावधि में हो इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अपनी जबावदेही का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को निर्देश दिए कि प्रवेशित अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्गो के विद्यार्थियों को समय सीमा में छात्रवृत्ति उनके बैंक खातों में पहुंचे, इसी प्रकार अनुसूचित जाति, आदिवासी बाहुल्य मजरे टोलों में विशेष मद से करायें जाने वाले कार्यो की जानकारी उनके द्वारा प्राप्त की गई। इसके अलावा कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, महिला बाल विकास, श्रम विभाग, अन्त्यवसायी, रेशम, ग्रामीण विकास, पशु चिकित्सा इत्यादि विभागों के कार्यो की भी समीक्षा उनके द्वारा की गई। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी समेत समस्त विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।
पीले रंग से रंगी होनी चाहिए स्कूल बसें
स्कूलों बसों की सुरक्षा के संबंध में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा नियम एवं दिशा निर्देश जारी किए है का हवाला देते हुए जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र रघुवंशी ने बताया है कि विदिशा जिले में संचालित स्कूल बसों के वाहन स्वामी एवं स्कूलों, काॅलेजों को नियमों एवं निर्देशों की प्रतियां उपलब्ध कराई जा चुकी है और उन्हें जारी निर्देशों के पालन करने के निर्देश दिए गए है। जारी निर्देशों में 12 बिन्दुओं का उल्लेख है तदानुसार स्कूल बसें पीले रंग से रंगी होना चाहिए जिनके आगे पीछे केवल स्कूल कार्य हेतु लिखा होना चाहिए, बस में फस्र्ट एड बाक्स, परमिट अनुसार स्पीड़ गर्वनर होना चाहिए। बसों की खिड़कियां जाली आर्क सरियों की होना चाहिए। बसों में अग्निशामक यंत्र होना अनिवार्य है। बसों में स्कूल का नाम एवं दूरभाष क्रमांक लिखा होना चाहिए, बस की सीटो के नीचे बच्चों को बस्ता सुरक्षात्मक रखने की जगह होना चाहिए। प्रत्येक बस में प्रशिक्षित सहायक होना चाहिए। स्कूल बस चालक के पास पांच वर्ष पुराना लायसेंस एवं वेज नं0 अंकित हो। बसों के दरवाजे विश्वसनीय एवं तलों से बंद होना चाहिए। बसों में अभिभावक एवं पालक अथवा शिक्षक उपरोक्त निर्देशों के पालनार्थ हेतु यात्रा कर सकते है।
अमानक स्तर के उर्वरक प्रतिबंधित
परीक्षण के उपरांत अमानक स्तर के पाए गए उर्वरकों के लाट, बेंच का जिले में क्रय विक्रय, भण्डारण, परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक एवं अनुज्ञापन अधिकारी (उर्वरक) श्री एस0एम0बालपांडेय के द्वारा प्रतिबंधात्मक संबंधी कार्यवाही की गई है। उर्वरक गुण नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत उर्वरक निरीक्षकों द्वारा लिए गए डीएपी 18ः46 के नमूने उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला को विश्लेषण हेतु भेजे गए थे जिसमें अमानक स्तर के पाए गए उर्वरकों की कंपनियों, लाट तदानुसार कृभकों कंपनी का लाट नं0-04 जो जिला विपणन अधिकारी गोदाम शमशाबाद से नमूना लिया गया था इसी प्रकार इफको वो0पारादीप कंपनी का नमूना सेवा सहकारी समिति अंबानगर से लाट नं0-एपीआर-2013, आईपीएल अन्नासलाई चैन्नई कंपनी का लाट नं0 एल/12 नमूना जिला विपणन अधिकारी गोदाम शमशाबाद से, आईपीएल कांडला कंपनी का लाट नं0-एयूजी/2012 का नमूना प्राथमिक कृषि साख समिति लटेरी से, इफकों पो0कांडला कंपनी का लाट नं0-एनओव्ही/2012 जो डबललाॅक केन्द्र गंजबासौदा से तथा नागार्जुन फर्टी0एण्ड केमीकल्स लिमिटेड हैदराबाद कंपनी का लाट नं0-एल-1/08/2012 सेवा सहकारी समिति त्योंदा से नमूना लिया गया था पूर्व उल्लेखित सभी नमूने विश्लेषण पश्चात् अमानक स्तर के पाए गए है पाए जाने के कारण उक्त उर्वरक स्कंध लाट/बैच का जिले में क्रय-विक्रय, भण्डारण और परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
123.8 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज
जिले में अब तक 123.8 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है वही 17 जून को जिले में 27.5 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज हुई है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 14.7 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 103.8 मि0मी0, बासौदा में 168 मि0मी0, कुरवाई में 71 मि0मी0, सिरोंज में 104 मि0मी0, लटेरी में 72 मि0मी0, ग्यारसपुर में 124 मि0मी0, गुलाबगंज में 179 मि0मी0 और नटेरन में 170 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
सचिव निलंबित
विदिशा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मूडरासुरई के सचिव श्री मुकेश रघुवंशी के द्वारा समग्र स्वच्छता अभियान के कार्यो में लापरवाही बरतने और शासकीय राशि का निजी कार्यो में उपयोग करने के फलस्वरूप जिला पंचायत के सीईओ द्वारा सचिव श्री रघुवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है उक्त कार्यवाही जनपद पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पालन प्रतिवेदन पर की गई है निलंबन अवधि में श्री मुकेश रघुवंशी का मुख्यालय जनपद पंचायत विदिशा नियत किया गया है और उन्हें निलंबन काल में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
नगरीय निकाय के उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकायों के रिक्त पदों के निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पादित कराने हेतु उप निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार 19 जून की प्रातः 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति कार्य के साथ-साथ स्थानों (सीटो) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन संबंधी कार्य किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 26 जून नियत की गई है इसके लिए समय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक का नियत किया गया है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) कार्य 27 जून की प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। वही अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 29 जून की दोपहर तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचक प्रतीकों का आवंटन कार्य 29 जून को ही अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद किया जायेगा। मतदान के लिए 10 जुलाई नियत की गई है वही मतदान हेतु समय प्रातः सात बजे से सायं पांच बजे तक का समय नियत किया गया है। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 12 जुलाई 2013 को प्रातः 9 बजे से की जायेगी।
रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आंनद कुमार शर्मा द्वारा नगरपालिका परिषद सिरोंज के वार्ड-7 में रिक्त पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से सम्पादित करायें जाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी सिरोंज के श्री राकेश शर्मा को रिटर्निंग आफीसर और तहसीलदार सिरोंज श्री रवीश श्रीवास्तव को सहायक रिटर्निग आफीसर नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों से कहा है कि निर्वाचन कार्यक्रम का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जायें। निर्वाचन कार्यक्रम घोषणा के साथ ही सिरोंज निकाय के संबंधित क्षेत्र एवं वार्ड में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा कर प्रभावशील रहेगी अतः आदर्श आचरण संहिता का कडाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित हों।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें