विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 19 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 19 जून)

जाप महोत्सव में शामिल हुए संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा

संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा बुधवार को विदिशा के कामधेनु गार्डन में आयोजित श्रीराम जाप महोत्सव में शामिल होकर सच्चिदानंद सदगुरू से आशीर्वाद प्राप्त किया इससे पहले संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने स्वंय जाप किया और महोत्सव में प्रस्तुत किए गए धार्मिक भजनों को सुना। इस अवसर पर सच्चिदानंद सद्गुरू श्री श्रीराम महाराज संस्थान नावघाट खेड़ी के पदाधिकारीगण, भक्तगणों के अलावा श्री श्यामसुन्दर शर्मा, श्री के0के0गुप्ता मौजूद थे।

143.8 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 143.8 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है वही 19 जून को जिले में 4.4 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज हुई है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 19.2 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 115.4 मि0मी0, बासौदा में 180 मि0मी0, कुरवाई में 80 मि0मी0, सिरोंज में 140 मि0मी0, लटेरी में 130 मि0मी0, ग्यारसपुर में 135 मि0मी0, गुलाबगंज में 188 मि0मी0 और नटेरन में 183 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है 

जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर स्थगित

नटेरन विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पिपलधार में 22 जून को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा द्वारा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक ने बताया कि शिविर आयोजन की नवीन तिथि पृथक से जारी की जायेगी। 

‘‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’’, द्वारिकापुरी, वैष्णोदेवी, रामेश्वरम् तीर्थ दर्शन हेतु आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारिकापुरी एवं वैष्णोदेवी और रामेश्वर दर्शन के लिए जुलाई माह मंे विशेष टेªन रवाना होगी। विदिशा जिले के तीर्थ यात्रिओं से उक्त तीनों तीर्थ स्थलों के लिए आवेदन नियत तारीख तक आमंत्रित किए गए है। द्वारिकापुरी के लिए दो जुलाई को विशेष टेªन रवाना होगी इसके लिए जिले से 149 तीर्थ यात्रिओं का चयन किया जाना है। द्वारिकापुरी के लिए तीर्थ यात्री अपने आवेदन 26 जून 2013 तक जमा कर सकते है। वैष्णोदेवी दर्शन के लिए जिले से 435 तीर्थ यात्रिओं का चयन किया जायेगा। यात्री 24 जुलाई को विशेष टेªन से रवाना होंगे। तीर्थ यात्रिओं से वैष्णोदेवी दर्शन के लिए एक जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम् के लिए 29 जुलाई को विशेष टेªन रवाना होगी इसके लिए विदिशा जिले से 495 तीर्थ यात्रिओं का चयन किया जायेगा। रामेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए आवेदक अपने आवेदन 22 जुलाई तक जमा कर सकते है। 

इण्डक्शन प्रशिक्षण 10 जुलाई से आयोजित

संविदा शिक्षक वर्ग-दो एवं तीन के नव नियुक्त 625 के लिए जिला स्तरीय इण्डक्शन प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने ततसंबंधी जानकारी देते हुए बताया है कि संविदा शिक्षक वर्ग-तीन के नव नियुक्तों के लिए 10 जुलाई से तथा संविदा वर्ग-दो के शिक्षकों का प्रशिक्षण 20 जुलाई से आयोजित किया गया है। 

उत्कृष्ट विद्यालयों एवं माॅडलोें स्कूलों में प्रवेश 20 जुलाई तक 

उत्कृष्ट विद्यालयों एवं माॅडल स्कूलों में प्रवेश चयन परीक्षा वर्ष 2013-14 के परिणामों के आधार पर न्यूनतम सी गे्रड के बच्चे जो मेरिट सूची में है के लिए प्रवेश हेतु समय सीमा 20 जुलाई तय की गई है। रिक्त स्थान रहने की दशा में न्यूनतम सी ग्रेड के बच्चे जो प्रतीक्षा सूची में शामिल है वे 30 जुलाई तक प्रवेश ले सकते है। जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों और शैक्षणिक रूप से पिछडे़ विकासखण्डों में संचालित होने वाले माॅडल स्कूलों की कक्षा नौवी मंें प्रवेश हेतु व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्रवेश चयन परीक्षा 17 फरवरी को आयोजित की गई थी।

अनंतिम चयन सूची जारी, आपत्तियां 24 तक दर्ज

एकीकृत बाल विकास परियोजना विदिशा शहरी के अंतर्गत वार्ड-24 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक रिक्त पद की पूर्ति हेतु चयन उपरांत अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। परियोजना अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कु0रिमझिम चयनित सूची में वरिष्ठता क्रम पर है वही कु0श्रृष्टि प्रतीक्षा सूची में शामिल है। जारी अनंतिम चयन सूची के संबंध में यदि किसी को कोई आपत्ति दर्ज करनी है तो वे 24 जून तक साक्ष्यों सहित अपनी आपत्ति कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना विदिशा शहरी में कार्यालयीन दिवसों, अवधि में प्रस्तुत कर सकते है।

जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक एक जुलाई को

स्थानीय सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक एक जुलाई को जिला पंचायत के सभागार कक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा ने संबंधित विभागोें के अधिकारियों को समुचित जानकारियां 24 जून तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है जिसमें सांसद महोदया के विगत भ्रमणों के दौरान प्रेषित जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों के द्वारा स्थानीय समस्याओं, मांगो एवं दिए गए निर्देशों पर विभागीय कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन समय सीमा में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई हैं।

पूरक परीक्षा के प्रवेश पत्र 20 जून से आॅन लाइन प्राप्त होगे

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी की पूरक परीक्षा, हायर सेकेण्डरी व्यवासायिक द्वितीय अवसर के परीक्षार्थियो के लिए प्रवेश पत्र प्राप्ति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत 20 जून 2013 से प्रवेश पत्र आन लाइन प्राप्त होने लगेगे। समन्वय संस्था शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य ने परीक्षार्थियों से कहा है कि वे एमपी आॅन लाइन के कियोस्क अथवा घर बैंठे एमपी आॅन लाइन के पोर्टल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। ऐसे परीक्षार्थी जो पूरक परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन आॅन लाइन जमा नही कर पाए है वे 20 जून से सात जुलाई तक आवश्यक शुल्क सहित एमपी आॅन लाइन, कियोस्क के माध्यम से जमा करके अपना प्रवेश पत्र आॅन लाइन प्राप्त कर सकते है। इस वर्ष मण्डल द्वारा पृथक से मुद्रित प्रवेश पत्र संस्थाआंे को नही भेजे गए है।

आरबीसी के प्रकरणों हेतु तहसीलदारों को राशि आवंटित 

कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा द्वारा तहसीलोें में दर्ज किए गए आरबीसी के प्रकरणों में  पीडि़तों को शीघ्र आर्थिक सहायता मिल सके इसके लिए तहसीलदारों को तीन लाख 35 हजार नौ सौ रूपए की राशि आवंटित कर दी है। कलेक्टर द्वारा तहसीलवार आवंटित की गई राशि में से शमशाबाद तहसील के लिए दो लाख, त्योंदा को एक लाख रूपए और कुरवाई के लिए 32 हजार तथा बासौदा तहसीलदार को तीन हजार नौ सौ रूपए की राशि आवंटित की गई है। कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वे राशि शीघ्र आहरण कर आर0बी0सी0 के प्रकरणों में आर्थिक सहायता नियमानुसार वितरण कराना सुनिश्चित करें। 

कोई टिप्पणी नहीं: