वोडाफोन इंडिया ने डाटा शुल्क 80 फीसदी घटाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जून 2013

वोडाफोन इंडिया ने डाटा शुल्क 80 फीसदी घटाया


वोडाफोन इंडिया ने मंगलवार से कर्नाटक, उत्तर प्रदेश पश्चिम और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ सर्किल में डाटा शुल्क को 80 फीसदी कम कर दिया। कम्पनी ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से यह कटौती देश भर में लागू की जाएगी।

कम्पनी ने कहा कि नयी दर 2जी नेटवर्क पर प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों तरह के ग्राहकों के लिए लागू होगी। दर को 10 पैसे प्रति 10 केबी से दो पैसे प्रति 10 केबी करने से सीमित तरीके से मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए इंटरनेट का उपयोग सस्ता हो जाएगा।

वोडाफोन इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक माथुर ने कहा, "भारत में समग्र तौर पर इंटरनेट कम लोग उपयोग करते हैं, लेकिन जबकि मोबाइल का उपयोग कई गुना अधिक लोग करते हैं। अधिकतर ग्राहक मोबाइल फोन के जरिए इंटरनेट का उपयोग करेंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं: