गैरी कर्स्टन ने कहा : हां हम चोकर हैं ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जून 2013

गैरी कर्स्टन ने कहा : हां हम चोकर हैं !

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि उनकी टीम को चोकर (अहम मुकाबलो में घुटने टेकने वाली टीम) कहना गलत नहीं होगा। सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम के कोच के तौर पर कर्स्टन ने यह बात इंग्लैंड के हाथों चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मिली करारी हार के बाद कही। उनका कहना है कि यह दुखदाई है लेकिन सच्चाई भी है।

कर्स्टन ने कहा, "हमें खुद के साथ ईमानदारी से पेश आना होगा। मेरी समझ से हमें चोकर कहना गलत नहीं होगा क्योंकि बुधवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर जो हुआ, वह इसका सबूत है।""यह भयावह स्थिति है लेकिन हमें इसे स्वीकार करना होगा। हमने अपने खराब खेल से एक बार फिर अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।"

यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीकी टीम के किसी अधिकारी ने यह स्वीकार किया है कि बीते दो दशक से दुनिया उनकी टीम के बारे में जो राय रखती है, वह गलत नहीं है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 1998 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण जीता था लेकिन उसके बाद से वह हर अहम मुकाम पर फिसड्डी साबित हुई है। वह हर अहम मौके पर बड़े मुकाबले हारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: