राजस्थान के बाडमेर में सोमवार सुबह वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बाड़मेर जिले के उत्तरलाई में हुए इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है.
जानकारी के अनुसार विमान के लैंड करते समय यह हादसा हुआ. विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. दुर्घटना के बारे में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं. रक्षा सूत्रों ने विमान हादसे में पायलट की मौत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिग 21 नियमित उड़ान पर था और वापस लौटकर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
रक्षा प्रवक्ता एसडी गोस्वामी के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं. मिग 21 को सेवा से बाहर करने का काम 2017 में शुरू होगा. मिग 21 का स्थान लाइट कॉमबेट एयरक्रॉफ्ट (एलएसी) तेजस ले सकता है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें