आसाराम की न्यायिक हिरासत बढ़ी, जमानत पर सुनवाई बुधवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 सितंबर 2013

आसाराम की न्यायिक हिरासत बढ़ी, जमानत पर सुनवाई बुधवार को


asaram-custody
राजस्थान में एक अदालत ने स्वयंभू संत आसाराम बापू की न्यायिक हिरासत सोमवार को फिर 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। उच्च न्यायालय उनकी जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। आसाराम को एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आसाराम ने राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ में एक जमानत याचिका शुक्रवार को दायर की थी। 

आसाराम के वकीलों में से एक जगमाल सिंह चौधरी ने कहा, "जमानत पर बहस सोमवार को अधूरी रह गई। न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर ने अगली सुनवाई की तारीख 18 सितम्बर तय की है। उसी दिन अदालत के समक्ष केस डायरी भी पेश की जाएगी।" बचाव पक्ष ने जमानत के लिए अपने तर्क पेश कर दिए हैं और अब अभियोजन पक्ष अपने तर्क बुधवार को अदालत के समक्ष रखेगा। प्रसिद्ध वकील राम जेठमलानी आसाराम की ओर से सोमवार को उच्च न्यायालय में उपस्थित हुए। 

बहरहाल आसाराम (72 वर्ष) को सोमवार को जिला और सत्र न्यायाधीश (जोधपुर ग्रामीण) ने फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद आसाराम को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इससे पहले भी वह दो सितंबर को इसी अदालत में पेश हुए थे। न्यायालय ने तब उन्हें 16 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था।" उन्होंने बताया कि अदालत ने आसाराम की न्यायिक हिरासत की अवधि 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: