फीफा क्लब वर्ल्ड कप-2013 के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है. बुधवार को मोरक्को में एक आधिकारिक समारोह के दौरान फीफा क्लब वर्ल्ड कप-2013 के कार्यक्रम की घोषणा हुई. वहीं इस बार फीफा क्लब वर्ल्ड कप-2013 के दौरान गोल लाइन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जाएगा. इस बात की घोषणा क्लब वर्ल्ड कप की स्थानीय आयोजन समिति के प्रेजिडेंट मोहम्मद राओराओ ने की.
उन्होंने कहा कि क्लब वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के मोरक्को में आयोजित होने को लेकर हम बेहद खुश हैं. अफ्रीकी धरती पर ये पहला क्लब वर्ल्ड कप आयोजन है.
टूर्नामेंट के कार्यक्रम-
पहला मैच राजा कैसाब्लांका (म्यांमार) बनाम ऑकलैंड सिटी (न्यूजीलैंड) के बीच होगा.
क्वॉर्टर फाइनल-
दूसरा मैच: एएफसी चैम्पियंस लीग विजेता टीम बनाम सीएएफफ चैम्पियंस लीग की विजेता टीम
तीसरा मैच: पहले मैच की विजेता टीम बनाम मोंटेरी
सेमीफाइनल-
-दूसरे मैच की विजेता टीम बनाम बायर्न म्यूनिख
-तीसरे मैच की विजेता टीम बनाम एटलेटिको मीनिएरो
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें