इम्फाल में शक्तिशाली बम विस्फोट. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 नवंबर 2013

इम्फाल में शक्तिशाली बम विस्फोट.

पश्चिमी इंफाल जिले में थंगमीबैंड क्षेत्र स्थित मणिपुर राजधानी परिसर के मध्य में एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कल रात लगभग साढ़े दस बजे हुए विस्फोट से एक मकान के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। बम उस मकान पर फेंका गया जहां एक गैर मणिपुरी व्यापारी रह रहा था। इस घटना से 24 घंटे पहले ही बुधवार की रात थाउबल जिले में एक शक्तिशाली बम फटा था, जिसमें एक गैर मणपुरी मजदूर मारा गया था और छह अन्य घायल हो गए थे। पिछले दो हफ्तों से जारी सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मददेनजर इंफाल पूर्वी और इंफाल पश्चिमी जिले में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: