चंपारण (बिहार) की खबर 18 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 नवंबर 2013

चंपारण (बिहार) की खबर 18 नवम्बर)

साढे छव घंटे बिलम्ब से चली टेªन, 35 बेटिकट यात्री पकडे़ गये

narkatiaganj news
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जाँच अभियान के दौरान विभिन्न गाडि़यों में यात्रा करने वाले करीब तीन दर्जन बेटिकट यात्रीयों को धर दबोचा गया। विशेष टिकट जाँच अभियान का नेतृत्व सीआइटी केडीएन प्रसाद, आर के सिंह और पंकज कुमार ने किया। उनके साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवान और राजकीय रेल पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। उल्लेखनीय है कि एक्सप्रेस व सवारी गाड़ी 55042, 55574, 55215 तथा छोटी लाईन की गाडि़यों में चलाए गये अभियान के दौरान कुल 35 बेटिकट यात्री को पकड़ा गया। जिन्हे रेलवे दण्डाधिकारी जयराम प्रसाद के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने 1050 रूपये की दर से करीब 37000 रूपये बतौर जुर्माना वसूल किया। इस अभियान के उपरान्त टिकट खिड़कियों पर टिकट कटाने वालों की काफी भीड़ देखी गयी। उधर दैनिक यात्री बताते है कि रेलवे टिकट का मूल्य बढा रहीं है, लेकिन यात्रीहित की अनदेखी कर! गाडि़याँ विलम्ब से चल रही है, यात्री को दुर्गंधयुक्त डिब्बों में यात्रा करनी पड़ती है। यात्रा के दौरान शौचालय की स्वच्छता काफी पीड़ादायक होती है विशेषकर महिला सवारियों के लिए जो ज्यादा हाईजेनिक होती है। सोनपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी जो नरकटियागंज सुबह 7 बजकर 20 पहुँचनी थी, करीब 6 घंटा 24 मिनट बिलम्ब से चलकर 1 बजकर 44 मिनट पर नरकटियागंज पहुंची।


कोई टिप्पणी नहीं: