लंदन थियेटर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गई हेलेन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 नवंबर 2013

लंदन थियेटर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गई हेलेन


helen mirren
हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हेलेन मीरेन को लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड थियेटर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार नाटक 'द ऑडियंश' में एलिजाबेथ द्वितीय का किरदार निभाने के लिए दिया गया। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट काम' के अनुसार हेलेन को 17 नवंबर को अवार्ड समारोह में यह पुरस्कार दिया गया।

इससे पहले भी हेलेन फिल्म 'क्वीन' में एलिजाबेथ द्वितीय की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर एवं बाफ्टा पुरस्कार जीत चुकी हैं। इसके अलावे हेलेन टीवी धारावाहिक 'एलिजाबेथ प्रथम' में एलिजाबेथ प्रथम का किरदार निभा चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का एमी एवं गोल्डन ग्लोब पुरस्कार दिया गया था।

लंदन थियेटर अवार्ड्स समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रॉरी किóोयर और एडरियान लेस्टर को नाटक 'ओथेलो' में निभाए गए उनके किरदार 'ओलिवियर' के लिए साझा रूप से दिया गया। लूसी किर्कवुड के नाटक 'किमेरिका' को सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार दिया गया। मैगी स्मिथ को थियेटर की दुनिया में उनके योगदान के लिए लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड थियेटर आइकन सम्मान दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: