AIADMK के नेता मलयसामी को पार्टी से निष्कासित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मई 2014

AIADMK के नेता मलयसामी को पार्टी से निष्कासित

अन्नाद्रमुक प्रमुख एवं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में प्रचारित किये जा रहे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने संबंधी बयान पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद के मलयसामी को आज पार्टी से निष्कासित कर दिया। 
      
मलयसामी ने कल यहां एक बयान में कहा था कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्नाद्रमुक में यदि वैचारिक भिन्नता न हो, तो मोदी मुख्यमंत्री जयललिता के सबसे बड़े मित्र हो सकते हैं। उन्होंने यह कहते हुये आरोप लगाया कि यदि मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो जयललिता उनकी करीब होंगी, लेकिन इससे अन्नाद्रमुक में विवाद उत्पन्न होगा। 
      
दूसरी तरफ जयललिता ने संवाददाताओं से कहा था कि अभी तो 16 मई को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों की प्रतीक्षा है। इससे पहले एक न्यूज चैनल ने अपने एग्जिट पोल में बताया था कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 279 सीटें हासिल होंगी, जो कि बहुमत से सात सीट अधिक है, जबकि कांग्रेस दहाई संख्या में ही सिमट जायेगी। एग्जिट पोल के मुताबिक जयललिता की पार्टी 32 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: