फिल्म निर्माता बोनी कपूर कार हादसे में घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मई 2014

फिल्म निर्माता बोनी कपूर कार हादसे में घायल

फिल्म निर्माता बोनी कपूर बुधवार को वाही में अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' की शूटिंग के लिए जाते समय एक सड़क हादसे में चोटिल हो गए। उनके मैनेजर का कहना है कि कपूर को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह ठीक हैं।

श्रीदेवी कपूर के मैनेजर पंकज खरबंदा ने बताया कि बोनी वाही के लिए जा रहे थे, जहां उनकी फिल्म 'तेवर' की शूटिंग चल रही है। कार उनका ड्राइवर चला रहा था और अचानक कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हालांकि, बोनी को कमर में हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह बिल्कुल ठीक हैं..चिंता वाली कोई बात नहीं है। कार दुर्घटना रात 9 बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया कि कार ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि कार सतारा राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई, लेकिन किस्मत से वे तीनों सही सलामत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: