एनडी तिवारी ने की उज्‍ज्‍वला शर्मा से शादी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मई 2014

एनडी तिवारी ने की उज्‍ज्‍वला शर्मा से शादी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी ने आखिरकार उज्ज्वला शर्मा से विवाह कर लिया। बुधवार रात एनडी के मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर अचानक एक निजी समारोह में विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तिवारी ने उज्ज्वला संग सात फेरे लिए।

एनडी तिवारी के पीआरओ राजेश ने बताया कि यह पहले से निश्चित था कि तिवारी जी शादी करेंगे। बुधवार की शाम उन्होंने अचानक अपने समर्थकों को बुलाकर कहा कि शादी का इंतजाम करो। इसके बाद आयोजन की तैयारियां हुईं और दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले उज्ज्वला शर्मा ने अपना हक पाने के लिए एनडी तिवारी के घर के बाहर धरना दिया था और काफी ड्रामे के बाद घर में दाखिल होने में कामयाब हुई थीं। इसके बाद से उज्‍ज्‍वला और रोहित शेखर एनडी तिवारी के साथ ही रह रहे हैं।

उज्‍ज्‍वला ने कहा कि इतने संघर्ष के बाद खुशी का मौका आया है। इस मौके पर तिवारी जी के परिवार के लोग भी मौजूद थे। विवाह पूरी तरह से पर्वतीय परंपराओं और रीति रिवाजों के आधार पर संपन्न हुआ है। अब शादी को रजिस्‍टर कराया जाएगा और इसके बाद सबको आमंत्रित कर एक भव्‍य समारोह किया जाएगा।  

कोई टिप्पणी नहीं: