17 को मोदी का वाराणसी में होगा स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मई 2014

17 को मोदी का वाराणसी में होगा स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मतगणना के एक दिन बाद काशी पहुंचेंगे। 17 मई को वह काशी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करेंगे और गंगा घाट पर पूजा-अर्चना भी करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मोदी का वाराणसी जाने का कार्यक्रम बन चुका है। वह 11 बजे हवाई अड्डे पर उतरेंगे और फिर वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मोदी गंगा घाट भी जाएंगे, जहां वह गंगा पूजन करेंगे और फिर वहां से वह कार्यालय पहुंचेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी 17 मई को वाराणसी में भव्य रोड शो निकालने की तैयारी में जुटी है। मोदी के हवाई अड्डे से पार्टी कार्यालय पहुंचने तक विजय जुलूस निकलेगा और वह अपनी ओर से वाराणसी के मतदाताओं का आभार प्रकट करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: