महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती हुई और बहुमत से थोड़ी ही पीछे दिखाई दे रही है। शिवसेना को महाराष्ट्र में दूसरे सबसे बड़े दल के तौर पर पेश किया गया है। गठबंधन टूटने से पहले महाराष्ट्र में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस और राकांपा को भारी नुकसान का अनुमान जताया गया है।
| पार्टी/सर्वे | बीजेपी | शिवसेना | कांग्रेस | एनसीपी | एमएनएस | अन्य |
| टाइम्स नाउ-C Voter | 129 | 56 | 43 | 36 | 12 | 12 |
| एबीपी-नीलसन | 127 | 77 | 40 | 34 | 5 | 5 |
| ऐक्सिस सर्वे | 98-108 | 84-93 | 43-48 | 33-38 | 3 | 27 |
| इंडिया टीवी- C Voter | 124-134 | 55-61 | 38-48 | 31-41 | 9-15 | 9-15 |
| News24- टुडेज चाणक्य | 151 | 71 | 27 | 28 | 11 | |
महाराष्ट एक्जिट पोल सर्वे
महाराष्ट्र व हरियाणा में भारी मतदान व एग्जिट पोल नतीजों से उत्साहित भाजपा दोनों राज्यों में अपनी सरकार बनने को लेकर आशान्वित है। पार्टी नेतृत्व का दावा है कि दोनों राज्यों में उसे पूर्ण बहमुत मिलेगा और किसी भी दल से समर्थन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार का आएंगे, लेकिन पार्टी में दोनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों के नामों की चर्चा शुरू हो गई है। रविवार शाम को ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री पद का फैसला हो सकता है। महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस का नाम सबसे आगे है जबकि हरियाणा में पार्टी गैर जाट नेता के नाम पर मुहर लगा सकती है।
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र व हरियाणा के विधानसभा चुनाव को बड़ी चुनौतीके रूप में लिया था। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति के लिए भी यह निर्णायक हैं क्योंकि उन्होंने दोनों राज्यों में गठबंधनों को तोड़कर चुनाव लड़ने का बड़ा फैसला किया था। खासकर तब जबकि विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा को झटके लगे थे। पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र से जो जानकारी हासिल की है, उससे उसे दोनों राज्यों में स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है।
हरियाणा एक्जिट पोल सर्वे
| पार्टी/सर्वे | बीजेपी | आईएनएलडी | कांग्रेस | एचजेसी+एचजेपी | अन्य |
| टाइम्स नाउ- C Voter | 37 | 28 | 15 | 6 | 4 |
| एबीपी-नीलसन | 46 | 29 | 10 | 2 | 3 |
| ऐक्सिस सर्वे | 29-33 | 31-35 | 18-20 | 3+2 | - |
| इंडिया टीवी- सी वोटर | 34-40 | 25-31 | 12-18 | 3-9 | 1-7 |
| News24- टुडेज चाणक्य | 52 | 23 | 10 | 5 | |
अपने स्त्रोतों से मिली जानकारी व दोनों राज्यों में मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा महासचिव जगत प्रकाश नड्डा ने भी खुलकर दावा किया है कि भाजपा दोनों जगह अपनी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता के सामने विकास का एजेंडा रखा था। भारी मतदान को अपने पक्ष में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बदलाव का संकेत है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें