बिहार के रोहतास जिले में दलित किशोर को जिंदा जलाकर मार डाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 अक्टूबर 2014

बिहार के रोहतास जिले में दलित किशोर को जिंदा जलाकर मार डाला

dalit-boy-burnt-alive-in-bihar
बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर है। काराकाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 15 साल के एक दलित लड़के को इसलिए कुछ दबंगों ने जिंदा जला दिया, क्योंकि उसकी बकरी खेत में घुसकर फसल चरने लगी थी। पीड़ित लड़के के घरवाले उसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां लड़के की मौत हो गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम तैनात है।

मृतक के पिता ने बताया कि उनकी बकरी दबंगों के खेत में चली गई थी, जिसके बाद दबंगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की, पर विवाद का निपटारा करके वह अपने पुत्र को घर ले आए थे। बाद में देर शाम वही लोग उसके घर में आए और उनके बेटे के शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेलकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक कुमार दास ने बताया कि लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: