नेपाल में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की कई घटनाओं में २९ लोगों की मौत हो गई है, जिसमें २६ ट्रैकर्स और ३ किसान हैं। सबसे ज्यादा लोग अन्नपूर्णा र्सिकट में मारे गए, जहां के बर्फीले तूफान में इसराइल और पोलैंड के २-२ नागरिकों और ८ नेपाली नागरिकों की मौत हो गई। अभी भी र्सिकट से लौट रहे कई ट्रैकर्स लापता हैं, जिनसे किसी तरह का संपर्वâ नहीं हो पा रहा है। नेपाल में कई सालों तक रिपोा\टग कर चुके चाल्र्स हेवीलैंड का कहना है कि इस क्षेत्र में खराब मौसम का यह अबतक का सबसे भयानक दौर है। नेपाल में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश ने कई जानें ली हैं।
गौरतलब है कि यह साल नेपाल की ट्रैिंकग और पर्वतारोहण उद्योग के लिए अच्छा नहीं रहा है। अप्रैल के माह में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट में एक हिमस्खलन में १८ शेरपाओं की मौत हो गई थी। इसके बाद से माउंट एवरेस्ट के लिए अभियानों में भारी देखी गई। अत्तूâबर का महीना ट्रैिंकग के लिए अच्छा माना जाता है। हजारों की संख्या में पर्यटक ट्रैिंकग के लिए नेपाल आते हैं लेकिन बर्फीले तूफान और हिमस्खलन से पर्यटकों में िंचता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें