छह माह केंद्र ने सिर्फ बकवास करने पर बिता दिए : अय्यर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 24 नवंबर 2014

छह माह केंद्र ने सिर्फ बकवास करने पर बिता दिए : अय्यर

mani shankar aiyar
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए आज कहा कि इस सरकार ने अपने छह माह के कार्यकाल में सिर्फ बकवास ही की है जमीन पर जनता के लिए कोई काम नहीं हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर कडा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ बकबक ही करती रही है इसने छह माह के कार्यकाल में अब तक कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया है। 

पत्रकारों के यह पूछने पर कि सरकार के स्वच्छता अभियान को अच्छी लोकप्रियता मिल रही है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए बुनियादी काम किए जाने की जरूरत है। सिर्फ झाडू लगाने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए नगर पालिकाों को और मजबूत बनाकर वहां इसके लिए अलग से पैसे का आवंटन करना होगा तब ही सही मायने में स्वच्छता स्थापित हो सकती है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने विपक्ष के आरोपों को गलत बताया और कहा कि पिछले छह माह में देश का माहौल बदला है। विदेशी निवेशकों के लिए उपयुक्त माहौल बना है और विश्वास पैदा हुआ है जिसकी वजह से बडी संख्या में निवेशक देश में निवेश के लिए आकषित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए पर्यावरण सबसे बडी अडचन बनता रहा है। इस दौरान सरकार ने पर्यावरण से जुडी अडचनों को सुलझाया है और देश में विकास के लिए उपयुक्त माहौल तैयार किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: