झारखंडवासियों को उनका वाजिब हक देना होगा : शिबू सोरेन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 दिसंबर 2014

झारखंडवासियों को उनका वाजिब हक देना होगा : शिबू सोरेन

jharkhand-must-get-their-right-said-soren
झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा  है कि खनिज संपदा से संपन्न झारखंड वासियों को उनका वाजिब हक देना होगा। श्री सोरेन ने आज  जामा विधानसभा क्षेत्र की झामुमो प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में शिकारपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में लोहा  कोयला आदि बहुमूल्य पदार्थ है फिर भी यहां के लोग गरीब है । इसलिए यह चुनाव यहां के लोगों का उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए है ताकि यहां के भविष्य को संवारा जा सके। उन्होंने कहा कि खदान से यहां की जमीन खराब होती है लेकिन खदान से प्राप्त राजस्व का वाजिब हिस्सा झारखंड को नहीं मिल पा रहा है। इस कारण यहां शिक्षा  स्कूल और गांवों का विकास नहीं हो पा रहा है। 

श्री सोरेन ने कहा कि इन खदान का लाभ बाहरी लोग उठा लेते है इसलिए यहां की धरती को बचाने के साथ यहां गांवों के विकास पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि झामुमो ही इस क्षेत्र का विकास कर सकती है। उन्होंने लोगों को भाजपा के झूठे प्रचार से सावधान रहने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं: