राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में आज हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है तथा इस समस्या के खिलाफ एकजुट होने की विश्व के देशों से अपील की है । श्री मुखर्जी ने कहा है कि इस तरह की जघन्य घटनाएं मानवता के सिद्धांत के खिलाफ हैं. यह कुछ और नहीं. बल्कि आतंकवादियों की मनोदशा को र्दशाता है कि वे किस हद तक जाने में सक्षम हैं.
राष्ट्रपति ने कहा विश्व समुदाय को एकजुट होकर प्रत्येक देश एवं समाज से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए दोगुने प्रयास करने चाहिए. उन्होंने इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिजनों के प्रति समवेदना जतायी तथा इसमें घायल हुए व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें