जननायक की 91 वीं जयन्ती समारोह पूर्वक सम्पन्न
नरकटियागंज(पच) स्थानीय शहर के पोखरा चैक स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में स्थित विवाह भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 91वीं जयन्ती नाई कल्याण महासभा ने विधिपूर्वक मनाया। जयन्ती समारोह की अध्यक्षता करते हुए दिनेश ठाकुर ने कहा कि जननायक न सिर्फ नाइयांे बल्कि सम्पूर्ण जन के नायक थे और उनके प्रति आजीवन समर्पित रहे। कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर वक्ताओं ने बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीठाकुर का सम्बल, उनकी सहनशीलता थी। नन्दलाल ठाकुर, दिनेश ठाकुर, ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो उनके पिता की पिटाई पितौझिया गाँव के जमीन्दार ने कर दी। उस समय तत्कालीन पुलिस महानिदेशक के कार्रवाई को कर्पूरी ठाकुर ने यह कह कर रोकवा दिया कि यह उनके परिवार का निजी मामला है। इससे स्पष्ट होता है कि वे समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाले महापुरूष थे। वे चाहते तो उस समय डीजीपी उनके पिता की पिटाई करने वाले जमीन्दार को हिरासत में लेकर जेल भेज सकते थे, लेकिन श्री ठाकुर ने ऐसा करने से मना कर दिया। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि लोग अपनी बुराइयों को उनके प्रति समर्पित कर दे । आम जन शिक्षा के प्रति अपने बच्चों को जागृत करे तथा दुव्र्यसन को तिलांजली दें। जयन्ती समारोह में अलखदेव ठाकुर, प्रह्लाद ठाकुर, मोहन ठाकुर, शम्भू, राजू, अजय, सुनिल, राजन, राजेश, त्रिलोकी, विजय, बजकिशोर, सुरेश, सन्नी, सर्वेश, विपिन और नरेन्द्र ठाकुर समेत अमित कुमार व चंदन शामिल हुए।
रश्मि वर्मा की पहल पर मुख्य पथ के जर्जर हाई टेन्शन तार बदले गए
नरकटियागंज(पच) स्थानीय शहर के जर्जर तार के गिरने से मुख्य पथ के शिवगंज चैक पर विगत वर्ष एक महिला की मौत हो गयी थी। इस बात के क्षुब्ध क्षेत्रीय विधायक रश्मि वर्मा ने विभाग से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के ग्यारह हजार वोल्ट के तार बदले जा रहे है। विधायक श्रीमती वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि शहर की जनता बिजली समस्या के समाधान के लिए उनसे सीधा सम्पर्क करें, उनके समस्या के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षो प्रकाश नगर के अशोक, देवी स्थान के बृजकिशोर गुप्ता नामक व्यक्ति की मौत भी जर्जर बिजली के तार से हुई थी। ग्रामीण क्षेत्र के मल्दहिया गाँव में एक व्यक्ति समेत आधा दर्जन पशु हाई टेंशन तार के गिरने से झुलस मरे थे। विधायक रश्मि वर्मा द्वारा कराये जा रहे जनहित के इस कार्य से आमजनों में हर्ष व्याप्त है। हालाकि प्रबुद्धजनों ने पुराने काॅपर के तार को निलाम कराने की मांग की है ताकि राज्य सरकार को उसका राजस्व प्राप्त हो सके और वित्तीय तौर पर कमजोर सरकार के खजाने में अंशदान हो सके। चर्चा है कि बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा काॅपर तार को बेंचकर बंदरबाँट करने की कार्रवाई की जा सकती है।
शहर में शीघ्र प्रारंभ होगा सिटी हाॅस्पीटल नरकटियागंज
नरकटियागंज(पच) स्थानीय शहर के एम एस बाबू की पहल पर सिटी हाॅस्पीटल का शीघ्र शुभारंभ होने जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए अस्पताल के निदेशक श्री बाबू ने कहा कि चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की प्रकिया जारी हैं। जिसमें मरीजों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा और उनको राष्ट्र स्तरीय चिकित्सकों की टीम की सलाह मिलेगी। इसके लिए गरीबो का खास ख्याल रखा जाएगा। उच्च स्तरीय चिकित्सकों की टीम और स्वास्थ्यकर्मियांे के साथ सिटी हाॅस्पीटल नरकटियागंज में जीवन रक्षक सारी सुविधाओं के साथ उपलब्ध रहेंगी। जिसमें न्युनतम परामर्श शुल्क 100/.एक सौ रूपये रखा गया हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में एमएस बाबू ने कहा कि जनहित में सभी कार्य जारी रखे जाएँगे। जिसमें 24 घंटे इमरजेन्सी सुविधा रहेगी और गरीब मरीजों को अन्य सुविधा जिसकी आवश्यकता होगी, चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें