पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जनवरी 2015

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जनवरी)

गरीबों के कल्याण को दें सर्वोच्च प्राथमिकता-कमिश्नर श्री माथुर
  • जिले में किए जा रहे नवाचारों की कमिश्नर ने की सराहना

panna news
पन्ना 29 जनवरी 15/जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में सागर संभाग के कमिश्नर आर.के. माथुर ने विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें। गरीबों के कल्याण तथा हित संवर्धन को अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता दें। विभागीय योजनाओं की उपलब्धियों तथा अच्छे कार्यो का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में कई सराहनीय नवाचार किए गए हैं। शाहनगर विकासखण्ड में एक ही दिन में सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर मौके में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ समस्याओं का निराकरण किया गया। मातृ एवं शिशु मृत्युदर पर कारगर नियंत्रण करने के लिए जीआईएस प्रणाली से मानीटरिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। किशोर-किशोरियों के दल ग्राम पंचायतों में गठित करके इनके माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी सराहनीय है। कमिश्नर ने शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना में 2730 के लक्ष्य के विरूद्ध 2875 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की उपलब्धि भी सराहनीय है। इनके साथ-साथ अन्य सभी योजनाओं की शत प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से करें। जिले में रोजगार मेलों के माध्यम से 595 युवाओं को रोजगार का अवसर देकर सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमी योजना में जिला स्तर के बैंक शाखा प्रबंधकों को एक करोड तक के प्रकरणों की मंजूरी के अधिकार देने के लिए शासन को अनुरोध पत्र भेजें। प्रधानमंत्री जनधन योजना में एक लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। खाता खोलने की प्रक्रिया निरंतर जारी रखें। कल्दा पठार के सभी गांव को भी बैंकिंग सुविधा प्रदान करें। कमिश्नर ने कहा कि कपिल धारा कूपों का लक्ष्य के अनुसार निर्माण कराएं। इनमें बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के प्रथम चरण में 6974 सिंचाई पम्प प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें शेष बचे 278 सिंचाई पम्पों का 15 दिवस में वितरण कराएं। हितग्राही को सिंचाई पम्प प्राप्त होने के बाद ही कूप निर्माण को पूर्ण माना जाएगा। उप संचालक कृषि कपिल धारा कूप से लाभान्वित हितग्राहियों की सूची प्राप्त कर उनमें से कम से कम 500 किसानों को आगामी ग्रीष्मकाल में उपयुक्त फसल लेेने के लिए प्रशिक्षण देें। किसानों को 4 फसल लेने वाले नरसिंहपुर जिले के किसानों के खेतों का भ्रमण कराएं। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बुन्देलखण्ड पैकेज से स्वीकृत 35 में शेष बचे 7 स्टाप डेमों का निर्माण 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। उन्होंने मजदूर सुरक्षा योजना के तहत छात्रवृत्ति, अन्त्येष्ठि सहायता, चिकित्सा सहायता तथा मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में एक भी हितग्राही के लाभान्वित न होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत सचिवों के माध्यमों से इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ पात्र मजदूरों को लाभान्वित करें। बैठक में दूरसंचार विभाग के एसडीओ ने बताया कि शाहनगर की सभी ग्राम पंचायतों में अप्टीकल फाइबर लाईन मार्च तक बिछा दी जाएगी। श्यामगिरि में लाईन पहुंचने पर टावर लगाकर कल्दा पठार में इन्टरनेट की सुविधा दी जाएगी। बैठक में कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने कहा कि सभी योजनाओं के लक्ष्य 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में ग्राम आरोग्य केन्द्र, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, जाति प्रमाण पत्र जारी करने के अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम अनिल खरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।                                     

मद्य निषेध दिवस आज
पन्ना 29 जनवरी 15/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जनपद पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रसेन सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को दोपहर एक बजे से जनपद पंचायत सभागार में मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नशामुक्ति, नशे के कारण समाज पर पड रहे दुष्प्रभाव तथा नशा नियंत्रण के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी आमंत्रितों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।                 

दूसरे चरण का चुनाव प्रशिक्षण दो फरवरी से

पन्ना 29 जनवरी 15/पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए पूरे जिले में 22 फरवरी को निर्धारित मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए मतदान दल गठित कर लिए गए हैं। मतदान के सदस्यों का दूसरे चरण का चुनाव प्रशिक्षण दो फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिलेभर में निर्धारित 21 प्रशिक्षण केन्द्रों में दिया जाएगा। इसके लिए 84 मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र मंें 4-4 मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय कलाभवन में डाॅ0 पी.पी. गौर, श्रीमती सोमा घोष, संतोष खरे तथा रमजान खान प्रशिक्षण देंगे। छत्रसाल महाविद्यालय विज्ञान भवन में डाॅ0 अरविन्द खरे, डाॅ0 आर.एन. दत्ता, डाॅ. जे.के. वर्मा, तथा मृगेेन्द्र सिंह प्रशिक्षण देंगे। डाइट सभागार पन्ना में डाॅ0 सी.एम. अग्रवाल, डाॅ. ऊषा मिश्रा, नीरज चैरसिया तथा राकेश खरे एवं डाईट के नवीन सभागार में डाॅ0 एच.एस. शर्मा, प्रमोद अवस्थी, प्रमोद खरे एवं अरविन्द गुप्ता प्रशिक्षण देंगे। आर.पी. उमावि. क्रमांक-2 में डाॅ0 पी.पी. मिश्रा, एस.के. पटेल, डाॅ0 कल्पना श्रीवास्तव तथा विनोद कुमार गुप्ता एवं उमावि. देवेन्द्रनगर में डाॅ. आर.पी. गर्ग, डाॅ0 एम.के. सिन्हा, आर.पी. चनपुरिया तथा सतीश कुमार प्रशिक्षण देंगे। उमावि. अजयगढ कक्ष क्रमांक एक में एम.सी. जैन,  आर.के. सोनी, सुशील गुप्ता तथा इन्द्ररेश अवस्थी एवं कक्ष क्रमांक 2 में नरेश पटेल, एच.के. शुक्ला, पी.पी. सिंह तथा राजेन्द्र रैकवार प्रशिक्षण देंगे। कन्या उमावि. अजयगढ में आर.पी. खरे पी.के. गुप्ता, विभूति मोहन पटैरिया तथा वीरेन्द्र अहिरवार एवं उमावि. धरमपुर में अरविल कुजूर, शिवगोपाल सिंह, बी.पी. सेन तथा नन्दलाल सिंह प्रशिक्षण देंगे। उत्कृष्ट विद्यालय गुनौर में राजकिशोर पाण्डेय, रामशशि शुक्ला, पी.पी. मिश्रा तथा सतेन्द्र त्रिपाठी एवं बीआरसी भवन जनपद पंचायत गुनौर में आर.एल. शुक्ला, समीर कुमार, वीरेन्द्र सिंह राजपूत एवं मनीष रेजा प्रशिक्षण देंगे। उमावि. सलेहा में एम.एल. पाण्डेय, के.सी. गुप्ता, देवेश दुबे, तथा बालक उमावि. अमानगंज में डाॅ. एस.एस. राठौर, एस.के. शर्मा तथा भानूप्रकाश खरे प्रशिक्षण देंगे। उमावि. पवई में आर.पी. भटनागर, आर.पी. प्रजापति तथा संजय जडिया एवं मंगल भवन पवई में गजेन्द्र सिंह बुन्देला, एम.के. खरे, रफीक हुसैन खान तथा सतेन्द्र सिंह परिहार एवं बी.आर.सी. भवन पवई में आर.के. प्रजापति, पवन शर्मा तथा वीरेन्द्र कुमार मिश्रा प्रशिक्षण देंगे। उमावि. सिमरिया में के.के. खरे, आर.पी. शुक्ला, सुरेन्द्र द्विवेदी तथा उमावि. शाहनगर में अमिताभ पाण्डेय, संतोष गौतम तथा राकेश खरे प्रशिक्षण देंगे। जनपद शिक्षा केन्द्र शाहनगर में अखिलेश वर्मा, डाॅ. रसीक बिहारी तथा नीरज तिवारी एवं उमावि. रैपुरा में राजीव सिंह, कमलेश बागरी तथा साकिर अली प्रशिक्षण देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दल के सदस्यों को चुनाव कार्य का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को प्रशिक्षण कार्य की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।

शहीदों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
 
पन्ना 29 जनवरी 15/जिलेभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वलिदान दिवस 30 जनवरी पर सभी कार्यालयों में शहीद दिवस का आयोजन किया जा रहा है। देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष एवं देश की रक्षा में प्राण न्यौछाबर करने वाले सभी नाम-अनाम शहीदों को इस अवसर पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रातः 11 बजे सभी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने सभी कार्यालय प्रमुखों को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए है।

कमिश्नर आज करेंगे ग्राम लुधनी का भ्रमण
 
पन्ना 29 जनवरी 15/सागर संभाग के कमिश्नर आर.के. माथुर 30 जनवरी को पवई विकासखण्ड के ग्राम लुधनी का भ्रमण करेंगे। वे गांव में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति का जायजा लेंगे। कमिश्नर समग्र स्वच्छता अभियान तथा निर्मल भारत अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को कमिश्नर के भ्रमण के समय उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 

समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद के लिए 41 केन्द्र निर्धारित, गेंहू खरीदी के लिए पंजीयन 15 फरवरी तक

पन्ना 29 जनवरी 2015/किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू के उपार्जन के लिए जिले भर में 41 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें सहकारी समितियों के माध्यम से गेंहू की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों का पंजीयन संबंधित खरीदी केन्द्रों मंे 15 जनवरी से किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। नये तथा पुराने पंजीकृत सभी किसानों के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी बी.आर. डोंगरे ने बताया कि सभी किसान पंजीयन से संबंधित अभिलेख, फोटो एवं जमीन तथा बोए गए क्षेत्रफल की जानकारी के साथ अंतिम तिथि से पूर्व पंजीयन करा लें। उन्होंने बताया कि गेंहू खरीद के लिए पन्ना विकासखण्ड में सहकारी समिति पहाडीखेरा, बृजपुर, जनकपुर, जवाहर मार्केटिंग सोसायटी देवेन्द्रनगर, सहकारी समिति देवेन्द्रनगर, राजापुर, बिरवाही, बराछ, ककरहटी, ताराझरकुआ तथा समिति रैगढ़ को केन्द्र बनाया गया है। गुनौर विकासखण्ड में सहकारी समिति अमानगंज, सलेहा, गुनौर, विपणन समिति गुनौर, महेबा, पगरा, कमताना तथा द्वारी में केन्द्र बनाए गए हैं। पवई विकासखण्ड में सहकारी समिति सिमरिया, पवई, सुनवानीकला, मुडवारी, मोहन्द्रा, कृष्णगढ एवं करही को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। विकासखण्ड अजयगढ़ में सहकारी समिति तथा विपणन समिति अजयगढ़, धरमपुर केन्द्र रहेंगे। विकासखण्ड शाहनगर में सहकारी समिति शाहनगर, बघवारकला, बोरी, बघरोड, रैयासांटा, मलघन, फतेपुर तथा बिसानी में समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी की जाएगी। 

पशु चिकित्सा अधिकारी सम्मानित

panna news
पन्ना 29 जनवरी 2015/गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड मैदान में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, पीएचई, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य ने उत्कृष्ट कार्य करने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आर.पी.एस. बुन्देला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें पशु बीमा योजना में विशेष उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर आर.के. मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक आईपी. अरजरिया उपस्थित रहे। 

पन्ना टाईगर रिजर्व में गिद्धों की गणना 6 फरवरी से मंत्री सुश्री मेहदेले गिद्धों की गणना का करेंगी समापन

पन्ना 29 जनवरी 2015/पन्ना टाईगर रिजर्व में फ्रेण्डस आफ पन्ना के तत्वाधान में गिद्धों की गणना 6 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्र संचालक आर. श्रीनिवास मूर्ति ने बताया कि गणना में स्वैच्छिक रूप से 10 राज्यों के 100 से अधिक पक्षी प्रेमी तथा पक्षी विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसका समापन समारोह 8 फरवरी को शाम 4.30 बजे से पर्यटन परिसर हिनौता में आयोजित किया जा रहा है। समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, पीएचई, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य होंगी। श्री मूर्ति ने सभी आमंत्रितों से समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

जरूआपुर का नही होगा विस्थापन

पन्ना 29 जनवरी 2015/पन्ना टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक आर.श्रीनिवास मूर्ति ने बताया है कि ग्राम जरूआपुर, पुराना पन्ना, कुंजवन तथा मनौर के विस्थापन की कोई योजना नही है। इस संबंध में दी जा रही सूचनाएं असत्य हैं। पन्ना टाईगर रिजर्व के अन्दर स्थित गांव का विस्थापन शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार वहां के निवासियों को विश्वास में लेकर किया जा रहा है। विस्थापन के पूर्व सभी को सार्वजनिक रूप से इसकी सूचना दी जाती है। जरूआपुर, पुराना पन्ना, कुंजवन तथा मनौर के विस्थापन की कार्यवाही नही की जा रही है। 

कमिश्नर ने पर्यटन विकास के कार्यो का किया निरीक्षण

panna news
पन्ना 29 जनवरी 2015/सागर संभाग के कमिश्नर आर.के. माथुर ने जिले के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान पर्यटन विकास निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने धरम सागर तालाब में किए जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करें। सडक निर्माण, सौन्दर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता से पूरे कराएं। धरम सागर अत्यंत सुन्दर तालाब है। इसे नगर के प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करें। इसका गहरीकरण तथा साफ सफाई कराएं। तालाब में नोकाबिहार की भी सुविधा विकसित करें। इसके पहुंच मार्ग में दोनों ओर रेलिंग लगाएं। वाटर स्पोर्ट के लिए भी इस तालाब का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ-साथ बेनीसागर तालाब, किशोर जी मंदिर, बल्देव जी मंदिर एवं जिले के अन्य स्थानों में पर्यटन विकास के लिए जारी निर्माण कार्यो को तत्परता से पूरा कराएं। इसके बाद कमिश्नर ने उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार पहाडकोठी से विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए विकसित किए गए पुर्नवास स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुर्नवास स्थल पर विस्थापितों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने बताया कि विस्थापितों के लिए पेयजल व्यवस्था, दुकान, शिक्षा, प्रकाश व्यवस्था, उपचार व्यवस्था तथा सडक की व्यवस्था की गई है। कमिश्नर ने उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक आईपी. अरजरिया, वन मण्डलाधिकारी एस.के. गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला तथा पर्यटन विकास निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: