आप जल्द ही बिजली सब्सिडी पर फैसला लेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015

आप जल्द ही बिजली सब्सिडी पर फैसला लेगी

दिल्ली की 'आप' सरकार ने आज कहा कि वह सब्सिडी देकर बिजली उपभोक्ताओं को शीघ्र राहत प्रदान करेगी. बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली बिजली विनियामक आयोग (डीईआरसी) के अधिकारियों के साथ आज एक बैठक की और ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने बिजली अधिकारियों को सूचित कर दिया कि बिजली के शुल्क में तब तक वृद्धि नहीं की जानी चाहिए जब तक कि बिजली कंपनियों का कैग से ऑडिट पूरा नहीं हो जाता है.


एक वक्तव्य में यहां बताया गया, ‘‘बिजली के लिए सब्सिडी देने पर सरकार शीघ्र फैसला करेगी.’’ जैन ने कहा कि आप सरकार दिल्लीवासियों को सस्ती दरों पर चौबीस घंटे बिजली प्रदान करने का प्रयास करेगी. 'आप' ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बिजली के शुल्क को 50 फीसदी तक कम करने का वादा किया था.

कोई टिप्पणी नहीं: