केजरीवाल ने आडवाणी के आपातकाल वाले बयान का समर्थन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2015

केजरीवाल ने आडवाणी के आपातकाल वाले बयान का समर्थन किया


kejriwal-support-adwani-imergency-statement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने देश में फिर से आपातकाल जैसे हालात से इंकार नहीं किया है। केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट में कहा, "आडवाणीजी का यह कहना सही है कि आपातकाल जैसी स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता। क्या सबसे पहले वे दिल्ली में इसका प्रयोग करेंगे?"

आडवाणी ने आपातकाल के 40 साल पूरे होने अवसर पर अंग्रेजी समाचार-पत्र 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए साक्षात्कार में कहा है कि देश में अब भी ऐसी ताकतें मौजूद हैं, जो लोकतंत्र को कुचल सकती हैं और ऐसी ताकतें अब पहले से कहीं अधिक ताकतवर हैं।

यह साक्षात्कार समाचार-पत्र ने गुरुवार को प्रकाशित किया है, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि यदि वर्ष 2015 की ही बात करें, तो भी आपातकाल जैसी स्थिति को रोकने के उपाय मौजूद नहीं हैं। बकौल आडवाणी, वह भरोसे के साथ नहीं कह सकते कि भारत में फिर आपातकाल लागू नहीं किया जा सकता।

कोई टिप्पणी नहीं: