प्रधानमंत्री का ललित मोदी मामले पर चुप्पी पर सवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2015

प्रधानमंत्री का ललित मोदी मामले पर चुप्पी पर सवाल

कांग्रेस ने ललित मोदी विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'मौन मोदी' कहते हुए इस मामले में उनकी 'षड्यंत्रपूर्ण' खामोशी पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां बुधवार को एक प्रेसवार्ता में कहा, "प्रधानमंत्री मौन योग कर रहे हैं और उनका नया नाम 'मौन मोदी' होना चाहिए." उल्लेखनीय है कि 2014 में अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनमोहन सिंह कहकर बुलाते थे.

सुरजेवाला ने कहा, "प्रधानमंत्री की खामोशी षड्यंत्रपूर्ण है. व्यक्ति उसी स्थिति में इस तरह से खामोश रहता है जब उसे किसी बात का पछतावा हो अथवा वह कुछ छिपा रहा हो." सुरजेवाला ने कहा, "वह (प्रधानमंत्री) चार दिनों से चुप हैं. उन्होंने कोई ट्वीट भी नहीं किया है." पिछले साल ललित मोदी को पुर्तगाल जाने के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहायता करने की बात स्वीकार करने के बाद से विपक्ष सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग कर रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं: