भाजपा ध्रुवीकरण के लिए उछाल रही हिंदू आतंकवाद का मुद्दा : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

भाजपा ध्रुवीकरण के लिए उछाल रही हिंदू आतंकवाद का मुद्दा : कांग्रेस


bjp-playing-hindu-terrorist-political-card-congress
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की राजग सरकार देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने और ध्रुवीकरण की राजनीति के तहत हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से कहा कि तत्कालीन संप्रग सरकार के गृहमंत्री के बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया जा रहा है। राजग सरकार जान बूझकर ऐसा कर रही है। यह भाजपा की देश के लोगों को बांटने की एक सोची समझी रणनीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा कि पार्टी दो समुदायों के बीच विवाद खड़ा करना चाह रही है। 

आजाद ने कहा कि भाजपा के ऐसा करने का मकसद आतंकवाद से निपटने में अपनी नाकामी को छिपाना, संसदीय मंच का दुरुपयोग करना और अपने राजनैतिक विरोधियों, खासकर कांग्रेस को बदनाम करना है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस पर 'हिंदू आतंकवाद' शब्द को गढ़ने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की धार को कुंद करने का आरोप लगाया था।  आजाद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ रही है। पार्टी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आंतकवाद के हाथों मरते देखा है। 

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, देश में ध्रुवीकरण बढ़ा है। यहां तक कि जम्मू एवं कश्मीर में भी ऐसा हुआ है। कश्मीर में आतंकवाद की समस्या हो सकती है लेकिन वहां के समाज का कभी भी ध्रुवीकरण नहीं हुआ था। लेकिन, भाजपा जब से जम्मू-कश्मीर की सत्ता का हिस्सा बनी है, तभी से इस राज्य में भी बड़े पैमाने पर ध्रुवीकरण बढ़ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: