घर-घर जाकर होगा सर्वे
छतरपुर/01 अगस्त/आधार कार्ड बना है या नहीं, यदि बना है तो मतदाता पहचान पत्र से लिंक हुआ है या नहीं। इस संबंध में घर-घर जाकर सर्वे कराया जायेगा। यह जानकारी कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों को देते हुये आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि सर्वे का कार्य मतदान केन्द्रवार कराया जायेगा। सर्वे में मतदाताओं से आधार कार्ड की जानकारी के साथ-साथ समग्र आईडी नम्बर, बैंक खाता क्रमांक, बैंक का नाम एवं उसका आईएफएससी कोड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत कराये गये बीमा, ग्राम एवं ग्राम पंचायत का नाम तथा कृषि भूमि स्वामी होने संबंधी जानकारी प्राप्त की जायेगी। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने अधिकारियों को मतदान केन्द्रवार सर्वे कार्य के लिये दल गठित करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामों में मुनादी कराकर सर्वे का कार्य 10 अगस्त तक पूरा कर लिया जाये। इसके बाद तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाये। उन्होंने कहा कि जिले में 12 लाख 7 हजार 444 मतदाता हैं। इनमें से 8 लाख 59 हजार मतदाताओं के आधार कार्ड बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि 3 लाख 24 हजार मतदाताओं के आधार नम्बर कम्प्यूटर में फीडिंग के लिये प्राप्त हो गये हैं। इनमें से 2 लाख 32 हजार के मतदाताओं के आधार नम्बर फीड किये जा चुके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आधार नम्बर फीडिंग एवं आधार कार्ड बनवाने का कार्य षीघ्रता से करने के निर्देष दिये। उन्होंने षासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में पर्चे छपवाकर लोगों से अपील करने के आवष्यक निर्देष दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह सहित जिले के एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद आदि अधिकारी मौजूद थे।
षहर को यातायात सुविधाओं से पूर्ण बनायें
छतरपुर/01 अगस्त/पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार ने यातायात प्रभारी श्री केपी सिंह परिहार को निर्देषित किया है कि छतरपुर षहर ऐसा हो कि सब लोग खुष रहें, एक दूसरे से तालमेल रखें, यहां के कामगारों को भी यह षहर अपना लगना चाहिये। अपने षहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिये षहर में यातायात की सुविधायें अच्छी होनी चाहिये। षहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त होकर चलने योग्य हों तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलें। यातायात प्रभारी श्री परिहार ने बताया कि षहर के अंदर अच्छी यातायात सुविधा लोगों को दिलाने के लिये जिला अस्पताल, स्टेट बैंक, बड़कुल चैक, हटवारा, गायत्री मंदिर के पास तहसील के सामने यातायात के नये प्वाइंट स्थापित कर ट्रैफिक के कर्मचारी तैनात किये गये हैं, जो षहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें