झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अगस्त)

गुरू हमे सत्य,धर्म,षांति,प्रेम एवं अंहिंसा के मार्ग पर प्रषस्त करके पूर्ण मानव बनाता है-श्री चैहान
  • सत्यसाई सेवा समिति ने गुरू पूर्णिमा पर किया योग गुरूओं का सम्मान

jhabua news
झाबुआ----गुरू नाम का ही अपने आपमें महत्व है। बिना गुरू के  व्यक्ति अपूर्ण माना जाता है चाहे गुरू माता के रूप  में हो, पिता हो, षिक्षक हो या जीवनपथ पर आगे बढने का मार्ग दिखाने वाला हो । इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि जो जो भी महापुरूष एवं महान त्यागी हुए है, उनके पीछे भी  निष्चित रूप  से गुरू का ही सानिध्य रहा है । गुरू महिमा को कमतर नही आंका जा सकता है । श्री सत्य साई बाबा ने भी गुरू को ब्रह्ा,विष्णु एवं महेष का स्वरूप् बताते हुए गुरू के बताये मार्ग पर चल कर जीवन को धन्य बनाने का संदेष दिया है । गुरू हमे सत्य,धर्म,षांति,प्रेम एवं अंहिंसा के मार्ग पर प्रषस्त करके पूर्ण मानव बनाता है । गुरू पर कदापि अविष्वास नही होना चाहिये, पूरे समर्पण भाव से गुरू भक्ति करने वालों की परमात्मा भी पूरी तरह मदद करता है ।  आज के भौतिक युग में गुरू के प्रति सम्मानभाव के हा्रस के चलते ही सर्वत्रश्अषांति व्याप्त है । कबीरदास ने रामानुजाचार्य को अपना गुरू बना कर  राम नाम मंत्र प्राप्त किया और गुरू कृपा से ही कबीर देव तुल्य पूजे जाते है ।गुरू के प्रति अगाध श्रद्धा एवं समर्पण भाव  हो तो आत्मीय शांति मिलती है और मानव का अहंकार समाप्त हो जाता है। उक्त उदबोधन गुरूपूर्णिमा के अवसर पर श्री सत्यसाई सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित साई भक्तों को संबोधित करते हुए कही । श्री सत्यसाई सेवा समिति झाबुआ द्वारा शुक्रवार को पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरूपूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया ।समिति द्वारा प्रातः स्थानीय वनवासी कल्याण आश्रम के निराश्रित बच्चों के बीच जाकर नारायण सेवा का आयोजन किया गया आश्रम के बच्चों को सम्मानपूर्वक भोजन करवा कर उन्हे बिस्कीट एवं चाकलेट का वितरण किया गया । गुरू पूर्णिमा पर ओम प्रकाष नागर द्वारा विवेकानंद कालोनी स्थित सत्यधाम पर आकर्षक झांकी लगाई गई । तथा सायंकाल गुरूपाद पूजन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग वर्ष की कडी में  योग परिवार की मुख्य गुरू सुश्री रूकमणी वर्मा, श्रीमती मधु जोषी, एवं श्रीमती ज्योति जोषी का शाल ओढा कर सम्मान किया गया ।तथा प्रत्येक भक्त को समिति द्वारा पेन भेंट किये गये । श्रीमती कृष्णा चैहान,ज्योति यावले, षिवकुमारी सोनी, ज्योति सोनी  द्वारा योग गुरूओं का सम्मान किया गया । इस अवसर पर योग गुरू सुश्री रूकमणी वर्मा ने अपने  संबोधन में गुरू महत्ता पर प्रकाष डालते हुए कहा कि गुरू का चयन आयु देख कर नही वरन उसकी योग्यता के आधार पर होता है । आज समुचा विष्व भारतीय संस्कृति से प्रेरित योग की ओर आषा भरी निगाह से देख रहा है। नियमित योग से व्यक्ति निरोगी एवं षतायु बन सकता है । उन्होने प्रत्येक व्यक्ति को योगाभ्यास  करने की बात कहते हुए कहा कि इससे मानव षरीर के त्रिदोष समाप्त होते है ।प्राणायाम की आदत हम सभी के स्वास्थ्य के लिये लाभ कारी है । गुरूपूर्णिमोत्सव पर समिति द्वारा गुरू महिमा पर नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया । भजन के पष्चात महा मंगल आरती नगीनलाल पंवार द्वारा की गई । प्रसादी एवं विभूति वितरण के बाद  कार्यक्रम का समापन हुआ ।

राजमाता झाबुआ लोकराज लक्ष्मीदेवी का  निधन, आंेकारेष्वर तट पर हुआ अग्नि संस्कार, नगर में शोक की लहर व्याप्त 

jhabua rajmata
झाबुआ---झाबुआ रियायत के तत्कालीन नरेष स्वर्गीय महाराजा अजीतसिंह की पत्नी एवं नरेष नरेन्द्रसिंह एवं गणेषसिंह की 81 वर्षीय माताजी राजमाता लोकराज लक्ष्मीदेवी का अल्प बीमारी के चलते शुक्रवार 31 जुलाई को इन्दौर में देहावसान होने की सूचना मिलते ही पूरे नगर में शोक व्याप्त हो गया । राजमाता लोकराज लक्ष्मीदेवी के पार्थीव शरीर को शनिवार को ओंकारेष्वर में उनके बडे पुत्र गणेषसिंह ने मुखाग्नि  दी और वे पंचतत्व में विलीन हो गई । स्थानीय पैलेस के हाउस होल्ड आफीसर नानालाल कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजमाता लोकराज लक्ष्मीदेवी नेपाल के षाही घराने की होकर उनके दादाजी  तत्कालीन नेपाल प्रधानमंत्री के भाई थे ।उनका पालन पोषण महलो में ही हुआ था । जनरल मृगेंन्द्र की पुत्री लोकराज लक्ष्मीदेवी की प्रारंभिक षिक्षा काठमाण्डू नेपाल में पूरी हुई । महाराजा अजीतसिंह के साथ उनका विवाह होने के बाद उन्होने अपनी शेष पढाई इन्दौर में पूरी की । संयुक्त परिवार  मे रहने के बाद भी नेपाली कल्चर से मालवी संस्कृति में ढालने में उन्हे जरा भी दिक्कत नही आई । सिर ढंकना,बडो से तकल्लुफ रखना जैेसी बाते इन्होने यही सीखी । यहां के परिवेष में वे अपने आपको पूरी तरह ढाल चुकी थी तथा सभी से अक्सर उन्हे मालवी बोली में ही बात करते देखा गया है । राजमाता जैेसे ओहदे पर रहने के बाद भी वे छोटे बडे सबसे अपनापन प्रकट करने में कभी पीछे नही रही । ज्ञातव्य है कि  झाबुआ नरेष दिलीपसिंह जी की मृत्यु 1965 में हुई होकर उनकी अन्तिम इच्छानुसार उन्हे औकारेष्वर में दाह संस्कार किया गया था, इसी तरह इनके पति महाराजा अजीतसिंह जी की अन्तिम इच्छानुसार उनका र्भी अिन्तम संस्कार औंकारेष्वर में सन 2002 में किया गया था । पति की इच्छा की तरह ही राजमाता  लोकराज लक्ष्मी को भी शुक्रवार को आंेकारेष्वर में नर्मदा तट पर विधि विधान से दाह सस्ंकार किया गया । झाबुआ की राजमाता लोकराज लक्ष्मी देवी के दुखद निधन पर पूरा झाबुआ नगर स्तब्धहो गया तथा नगर के सभी सामाजिक संगठनों,धार्मिकसंस्थाओं,गणमान्य नागरिकों ने उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मीय शांति की प्रार्थना की है । तथा शोक संतप्त परिवार को इस वजा्रघात को सहन करने की षक्ति प्रदान करने की कामना की है ।

युवा साई सेवा समिति ने आभार व्यक्त किया 

झाबुआ---युवा साई सेवा समिति द्वारा त्रि दिवसीय गुरू पूर्णिमोत्सव के अवसर पर साई पालकी सहित सभी आयोजनों  को सफल बनाने के लिये दिये गये प्रत्यक्ष एवं परोक्ष सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगर के सभी धर्मप्राण श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है । समिति के संयोजक दिलीपसिंह कुष्वाह ने  बताया कि इस त्रिदिवसीय आयोजन के  हुई गलतियों के लिये खेद व्यक्त करते हुए आषा व्यक्त की है कि भविष्य में भी नगर की जनता का सतत सहयोग प्राप्त होता रहेगा ।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान आज 135 करोड के निर्माण कार्यो का लोकार्पण/ भूमिपूजन करेगे
  • जिले में 42 करोड में बनेगा इंजीनियरिंग काॅलेज भवन, झकनावदा को मिलेगा उप तहसील का दर्जा

झाबुआ---प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान आज 2 अगस्त को झाबुआ जिले के भ्रमण पर रहेगे।  मुख्यमंत्री भ्रमण के दौरान जिले को कई सौगाते देगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चैहान आज 2 अगस्त को प्रातः 11 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान करेगे। दोपहर 12 बजे झाबुआ पहुंचकर शासकीय शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में विभिन्न विभागो के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन/लोकार्पण करेगे। उसके बाद जिले के मेघावी छात्रों का सम्मान करेगे। तत्पश्चात पैलेस गार्डन में पंचायत सचिवों द्वारा मांगे पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होगे। सायं 4.15 बजे झाबुआ से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगे।

इन कार्यो का होगा लोकार्पण/भूमिपूजन
श्री चैहान आज 2 अगस्त को शासकीय शहीद चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चैहान जिले में झकनावदा को उप तहसील बनाने की घोषणा करेगे। जिले में होने वाले 135 करोड के निर्माण कार्यो का लोकार्पण/भूमिपूजन करेगे। जिसमें 54 करोड के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन, एवं 81 करोड के निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेगे। जिले में 42 करोड लागत से बनने वाले इंजीनियरिंग काॅलेंज तथा 12 करोड लागत से बनने वाले नवीन आदर्श महाविद्यालय का भूमिपूजन करेगे। जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान 81 करोड के 24 निर्माण कार्यो का लोकार्पण भी करेगे जिसमें 100 सीटर पिछडावर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवन 50 सीटर उत्कृष्ट बालक छात्रावास भवन झाबुआ, प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन थांदला, माॅडल स्कूल भवन थांदला, माॅडल स्कूल भवन मेघनगर, माॅडल स्कूल भवन करडावद, माॅडल स्कूल भवन पेटलावद, जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र रंगपुरा में श्रवण ईकाई, जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र रंगपुरा में निःशक्तजनों के लिए टेªनिग हाॅल, कस्तुरबा गाॅधी बालिका विद्यालय ढोल्यावाड, सर सी.वी.रमन एवं सर विश्वेश्वरैया छात्रावास, हाईस्कूल भवन अंतरवेलिया, खैरमाल, अमरगढ, तलावली, नरसिंहपुरा, देवीगढ, हाईस्कूल भवन दौलतपुरा, हाईस्कूल भवन साड, खरडूबडी, सारंगी एवं मठमठ, माॅडल स्कूल भवन गुजरपाडा, माॅडल स्कूल भवन मददकोईमाता, का लोकार्पण करेगे।

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2015 मनाये जाने के संबंध में बैठक 3 अगस्त को

झाबुआ---स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2015 मनाये जाने के संबंध में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करने हेतु 3 अगस्त को टी.एल.बैठक के साथ बैठक आयोजित की गई है। बैठक राष्ट्रीय महत्व की होने से संबंधित विभाग के अधिकारी को स्वयं अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने आदेशित किया है।

मर्ग का प्रकरण पंजीबद्ध 

झाबुआ---फरियादी धर्मेन्द्र पिता शुकराम सिसौदिया तैनात जिला चिकित्सालय झाबुआ ने बताया कि हर्षित पिता रामसिंह उम्र 05 वर्ष निवासी रोटला को दिनांक 29.07.15 को सिर में गंभीर चोट लगने से ईलाज हेतु अस्पताल लाया गया था, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित किया । थाना कालीदेवी में मर्ग क्रमांक 26/15 धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: