मंदसौर (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

मंदसौर (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अगस्त)

विश्व स्तनपान सप्ताह की कार्यशाला संपन्न

मंदसौर 1 अगस्त 15/ विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आज (एक अगस्त को) जिला चिकित्सालय मदंसौर एंव जिला प्रशिक्षण केन्द्र आई.पीपी -6 मंदसौर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला को संबोधित करते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ अनिल पामेचा ने बताया कि शिशु जन्म के तुरंत स्तनपान कराने से माॅ के दुग्धस्त्राव में भी मदद मिलती है। शीघ्र स्तनपान शुरू करने से शिशु गरम रहता है। शुरू में आने वाला पीला दुध (खीस या कोलोस्ट्रम) से शिशु की रोगांे से रक्षा होती है। स्तनपान से माॅ तथा शिशु के बीच एक भावनात्मक रिश्ता कायम करने में भी मदद मिलती है।  

माह के लिये केवल स्तनपान क्यों करायें - नवजात शिशु के लिए माॅ का दुध एक संपूर्ण आहार होता है। इससे शिशु स्वस्थ रहता है तथा संक्रमणो से उसकी रक्षा होती है। छह महीने से शिशु को केवल स्तनपान कराना चाहिये अर्थात् शिशु को केवल माॅ का दूध ही दिया जाना चाहिये (पानी, शहद या घुट्टी या गा्रईप वाटर अथवा गाय के दुध से भी परहेज करना चाहिये) अन्य आहार या तरल पदार्थ देने से शिशु में सक्रमण हो सकता है। उदाहरण के लिये बोतल पर जमे रोगाणुओं से शिशु को दस्त लग सकता है। यदि अन्य आहार अधिक पतला हों तो शिशु को पर्याप्त पोषण नही मिल पाता है, अतः शिशु की सही वृद्वि नही हो पाती है। 

स्तनपान कैसे करायें - शिशु की इच्छानुसार दिन या रात में कभी भी उसे अपना दुध पिलायें। एक नवजात शिशु को 24 घंटे में कम से कम 8 से 10 बार स्तनपान कराना चाहिये। बार-बार स्तनपान कराने से माॅ के दूध के निर्माण में मदद मिलती है। शिशु जितना अधिक दूध पीता है, मां के स्तन मे उतनी ही अधिक मात्रा में नये दूध का निर्माण होता है। 

स्तनपान कराने की उचित स्थिति - शिशु को माॅ के शरीर के पास रखना चाहिये। उसका मुंह स्तन की और होना चाहिये और उसका मुंह पूरा खुला होना चाहिये, जिससे स्तन का अधिकतम अग्र भाग उसके मुंह में हो तथा निचला होंठ बाहर की ओर मुडा हुआ हो। 

शिशु को पर्याप्त दुध मिलें, इसका ध्यान रखना-  शिशु का वजन 28वंे दिन 300 ग्राम से अधिक ना बढता हो या 2 हफ्ते के बाद भी उसका वजन जन्म के समय दर्ज किये गये वजन से कम हो, शिशु थोडी मात्रा में दिन में 6 बार से कम गाढा पेशाब करता हों जो पीला तथा तीखी गंध वाला हो। शिशु मां का दूध पीने के बाद संतुष्ट ना हो तथा बार-बार रोता हो, वह बार-बार दुध की मांग करता हो तथा लंबे समय तक स्तनपान करने से इंकार कर देता हो। कार्यशाला मंें डाॅ सुरेश सौलंकी, डीपीएचएनओ श्रीमती एस राय, श्रीमती बी मसीह, श्रीमती रजनीश पटेल, श्रीमती आशा पाठक, सुश्री अरबीना शेख, स्तनपान सलाहकार श्रीमती सिंह, परिवार कल्याण परामर्शदाता श्रीमती राखी सांखला, गर्भवती माताएं तथा जीएनएम स्टुडेंट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया अधिकारी डाॅ एमएल कश्यप एवं आभार डाॅ सुरेश सौलंकी डीएचओ-2 ने माना। 

विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभांरभ पर हुआ रेडियो संदेश का प्रसारण

mandsaur news
मंदसौर 1 अगस्त 15/ परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मंदसौर (शहरी) द्वारा बताया गया कि आकाशवाणी के प्रसारण केन्द्र इन्दौर से आज (एक अगस्त को) प्रातः 11 बजे से स्तनपान सप्ताह को प्रथम दिवस पर स्तनपान सप्ताह में आयोजित होने वाली गतिविधियो एवं डाॅ. शीला बम्भल द्वारा महिलाओ को स्तनपान से सम्बधित चर्चा का प्रसारण हुआ। शहरी क्षेत्र की सभी आंॅगनवाडी केन्द्रो पर महिलाओ, किशोरी बालिकाओ ने इस कार्यक्रम को सुना। तत्पश्चात आंगनवाडी केंन्द्र क्रं 02 वार्ड क्रं 40 एकत्रित महिलाओ ने पर्यवेक्षक श्रीमति मधु चैरडिया से स्तनपान क्यांे, कब एवं उससे बच्चो को होने वाले फायदो पर चर्चा की गई। बताया गया कि बच्चे के लिये माॅ का दुध प्रथम टीका है एवं उसके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है तथा कुपोषण से दूर रखता है। जन्म के तुरंत बाद माॅ का दुध बच्चो के लिये सर्वोत्तम आहार है। यह बात उपस्थित सभी महिलाओं को अच्छी तरह समझ में आई। सभी ने अपने अपने अनुभव आपस में बांटे। कार्यक्रम में पार्षद सुश्री नानूबाई जटिया भी उपस्थित रहीं। मंदसौर शहर ंके वार्ड कं्र 33 ंके केन्द्र कं्रमाक 02 पर भी पर्यवेक्षक श्रीमति शकुन्तला डामोर कार्यकर्ता सुश्री संतोष वर्मा व सहायिका की उपस्थिति में रेडियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम के पश्चात महिलाओं को समुचित मागदर्शन दिया गया। वार्ड क्रमाक 19 ंके केंन्द्र क्रमाक 02 पर भी पर्यवेक्षक सुश्री किरण मन्डलोई एवं परियेाजना अधिकारी श्री विक्रमसिंह चैहान और आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका की उपस्थिति में रेडियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया व कार्यक्रम के पश्चात महिलाओं को समुचित मागदर्शन दिया गया। वार्ड क्रमाक 11 ंके केंन्द्र क्रमाक 02 पर भी पर्यवेक्षक श्रीमति निलोफर मंसुरी एवं परियेाजना अधिकारी श्री विक्रमसिंह चैहान और आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका की उपस्थिति में रेडियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम के पश्चात महिलाओं को समुचित मागदर्शन दिया गया।                          

जन्म के तुरन्त बाद बच्चे को केवल माॅ का दूध ही पिलायें

मंदसौर 1 अगस्त 15/ परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मंदसौर (ग्रामीण-01) ने आज बताया गया कि क्षेत्र की सभी आंगनवाडी केन्द्रो पर रेडियो संदेश का प्रसारण किया गया। इस संदेश के माध्यम से दी गई जानकारी में बताया गया कि माॅ का दूध शिशु ंके लिये सर्वोत्तम आहार है। उसका कोई विकल्प नही हो सकता। जन्म के तुरन्त बाद बच्चे को केवल माॅ का दूध ही पिलाये। माॅ के दूध से बच्चों को होने वाले लाभ एवं माताओ को होने वाले लाभो से अवगत कराया गया। आकाशवाणी भोपाल के माध्यम से पूरे मध्यप्रदेश में आज प्रातः 11 से 12 बजे तक एक घण्टे का यह रोचक कार्यक्रम रहा। जिसमें छह माह तक केवल माॅ का दूध पानी जन्म घुटी शहद आदि न देने एवं 03 दिनों तक बच्चो को दूध न मिलने माॅ का प्रथम दूध कोलस्ट्रम पर भी बहुत सारे प्रश्न उत्तरी रहें। मुल्तानपुरा सेक्टर के 31 केन्द्रो पर प्रसारित इस रेडियों संदेश प्रसारण कार्यक्रम में करीब 1500 किशोरी बालिकाओं एवं माताआंे ने लाभ लिया। पर्यवेक्षक ज्योति नवहाल ने बताया कि सभी ग्रामीण क्षेत्रो में स्कूल के शिक्षको ने भी इस कार्यक्रम मंे स्कूली बच्चो सहित भाग लिया। 

जिला पंचायत की मासिक बैठक सम्पन्न

mandsaur news
मंदसौर 1 अगस्त 15/ जिला पंचायत मन्दसौर की मासिक समीक्षा बैठक आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका डाॅ. मुकेश गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि, अध्यक्ष जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्यगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक मंे कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आईएसओ सर्टिफिकेट हेतु प्रमोटर श्री जितेन्द्र खण्डेलवाल द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिला पंचायत मन्दसौर का पूर्व आईएसओ कार्यालय की श्रेणी में पंजीयन किया गया था, जिसे आज प्रदान किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रों को देने तथा योजनाओं का पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये।                           

नगर परिषद सुवासरा का आम निर्वाचन 2015, मतदान दिवस पर कामगारों/श्रमिकों को मिलेगा अवकाश

मंदसौर 1 अगस्त 15/ जिले की नगर परिषद सुवासरा ंके आम निर्वाचन ंके तहत यहां बुधवार, 12 अगस्त को प्रातः 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस निर्वाचन क्षेत्र कार्यरत कामगारों/श्रमिकों को मतदान करने की सुविधा देने के लिये अवकाश देने संबंधी निर्देश दिये गये हैं। इस संदर्भ में कलेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया है। जारी परिपत्र में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा हैं कि नगर परिषद सुवासरा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले कारखानों ंके मालिक एवं प्रबंधकगण मतदान के दिन अर्थात 12 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश घोषित करें। जिससे सभी कामगार अपने मताधिकार का सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से उपयोग कर सकें। इसी तरह सप्ताह में सातों दिन कार्य करने वाले कारखाने, वे पूर्व परम्परा ंके अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घंटे की सुविधा देंगे। निरन्तरित प्रक्रिया वाले कारखाने श्रमिकों को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की क्षति न पहुॅंचाते हुए बारी-बारी से पर्याप्त समय देते हुए मतदान की अनुमति देंगे। नगर परिषद सुवासरा क्षेत्र ंके अन्तर्गत आने वाली दुकानों एवं वाणिज्यिक संस्थान से कामगारों को मतदान की सुविधा देने के लिए मतदान के दिन अवकाश रखने को कहा गया है। अन्य दुकान एवं संस्थान, जिनका बंद दिन निर्धारित नहीं है, वे कामगारों को बारी-बारी से मतदान करने हेतु पर्याप्त समय प्रदान करतें हुये अनुमति देंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने कारखानों ंके अधिभोगीगणों, प्रबंधकों तथा दुकान एवं वाणिज्यिक स्थापनाओं ंके नियोजकों एवं प्रबंधकों को इन निर्देशों का समुचित पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: