रजत चौहान ने कंपाउंड में जीता ऐतिहासिक रजत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

रजत चौहान ने कंपाउंड में जीता ऐतिहासिक रजत


rajat-chauhan-won-silver-make-history
भारतीय तीरंदाज रजत चौहान शनिवार को विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप की पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में हार गए। वह हालांकि देश के लिए ऐतिहासिक रजत पदक जीतने में सफल रहे। रजत को फाइनल मैच में डेनमार्क के स्टीफेन हेनसेन ने हराकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। स्टीफेन ने रजत को 147-143 के अंतर से हराया। रजत विश्व चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज बन गए हैं। बीते साल तीरंदाजी विश्व कप की कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर रजत ने इतिहास रचा था।

स्टीफेन के खिलाफ रजत ने काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन स्थानीय लोगों की हौसलाअफजाई के बीच स्टीफेन चार अंक के अंतर से बाजी मारने में सफल रहे। रजत ने इस सप्ताह की शुरुआत में सेमीफाइनल में कोलम्बिया के कामिलो आंद्रेस काडरेना को 143-138 अंकों से हराया था। उससे पहले क्वार्टर फाइनल में रजत ने कनाडा के केविन तारारिन को 146-143 के अंतर से हराया था।

कोई टिप्पणी नहीं: