वरुण गांधी मौत की सजा के खिलाफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

वरुण गांधी मौत की सजा के खिलाफ


varun-gandhi-against-capital-punishment
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने मृत्युदंड की सजा के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि देश में मौत की सजा पाने वाले अधिकांश लोग या तो दलित हैं या अल्पसंख्यक। अपने एक लेख 'द नूज कास्ट्स अ शेमफुल शैडो 'में वरुण गांधी ने लिखा है कि मौत की सजा पाए 75 फीसदी लोगों का संबंध आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ों से है। 94 फीसदी का संबंध दलित और अल्पसंख्यक समुदाय से है। 

वरुण ने लिखा है कि गरीब तक न्याय की पहुंच सबसे आखिर में होती है। मौत की सजा कानूनी सहायता से वंचित होना और संस्थागत पूर्वाग्रहों का नतीजा है। फांसी का फंदा गरीब इंसान के हिस्से का जाल बनकर रह गया है।  उन्होंने मौत की सजा को खत्म करने की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि जल्लाद का काम किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है।

कोई टिप्पणी नहीं: