विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अगस्त)

आचार संहिता, व्यय एवं पेड न्यूज से अवगत हुए, स्टेडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

vidisha news
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा की अध्यक्षता में आज स्टेडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में हुई इस बैठक में श्री ओझा ने राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों और अभ्यर्थियों को निकाय निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आचार संहिता, व्यय और पेड न्यूज के मापदण्डों से अवगत कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओझा ने संबंधितों से आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अध्यक्ष पद के मामले में अभ्यर्थी को अधिकतम व्यय सीमा दस लाख रूपए निर्धारित है, पार्षद अभ्यर्थी के लिए व्यय की कोई सीमा निर्धारित नही है।  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विदिशा निकाय के निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत नजर रखने हेतु प्रेक्षक श्री मोती सिंह को नियुक्त किया है। जिनका मोबाइल नम्बर 9425008160 है। निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायते प्राप्ति के लिए प्रकोष्ठ गठित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07592-230288 है। 

अनुमति
विदिशा निकाय क्षेत्र अंतर्गत अभ्यर्थियों को प्रचार-प्रसार के लिए वाहनो की अनुमति वार्ड-एक से लेकर बीस तक हेतु विदिशा तहसीलदार द्वारा तथा वार्ड-21 से 39 तक वाहनों की अनुमति अतिरिक्त तहसीलदार के द्वारा प्रदाय की जाएगी। 

ध्वनि विस्तार यंत्र
अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए जिन वाहनों की अनुमति ली गई है उनमें आगे एवं पीछे क्रमशः एक-एक लाउड स्पीकर की अनुमति प्रदाय की जाएगी। डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रचार प्रसार की अवधि के लिए सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक का समय नियत किया गया है। मतदान तिथि के 48 घंटे पूर्व ध्वनि विस्तार यंत्रो के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।

मतदान केन्द्रो पर
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओझा ने बताया कि निकाय के सभी मतदान केन्द्रों पर आयोग के दिशा निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्षा की संभावना को देखते हुए ऐसे सभी छोटे मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं के लिए 15ग30 का वाटर पू्रफ टेन्ट लगाया जाएगा। 

मतदाता पर्ची
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओझा ने बताया कि वार्डो के बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची का वितरण किया जाएगा। उन्होंने राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से कहा कि दलो के द्वारा नियुक्त किए जाने वाले बूथ लेवल एजेन्ट की सूची शीघ्र उपलब्ध करा दें ताकि बीएलओ और बीएलए संयुक्त रूप से मतदाता पर्ची का वितरण कार्य शीघ्र सम्पादित कर सकें।

सुरक्षा प्रबंध
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने बताया कि विदिशा निकाय क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पांच सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे जिसमें दो वर्दीधारी, दो चैकीदार और एक होमगार्ड का जवान तैनात रहेगा। निकाय के सभी 136 मतदान केन्द्रो को पांच सेक्टरों में विभक्त किया गया है। मतदान दिवस नजर रखने के लिए कुल 18 जोनल एवं सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किए गए है इसके अलावा 18 पुलिस मोबाइल एवं अन्य पुलिस बल भ्रमण करेगा।  

व्यय
व्यय प्रकोष्ठ के नोड्ल अधिकारी एवं जिला कोषालय अधिकारी श्री आरके सक्सेना ने बताया कि पार्षद पद के अभ्यर्थियों हेतु व्यय की सीमा निर्धारित नही है किन्तु अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी को अधिकतम दस लाख रूपए की व्यय सीमा है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी को बैंक में एक पृथक से खाता खोलना होगा और उसी खाते से निर्वाचन कार्यो में राशि में व्यय करनी होगी। अधिकतम बीस हजार रूपए नगद व्यय किया जा सकता है इससे अधिक व्यय देयकों का भुगतान चेक के माध्यम से किया जाएगा। अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों के व्यय रोस्टर के परीक्षण हेतु अगस्त माह की क्रमशः तीन, छह एवं दस तारीख निर्धारित की गई है। इन तिथियों में अभ्यर्थीगण स्वंय अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से व्यय रोस्टरों का परीक्षण करा सकते है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र जमा करते ही निर्वाचन व्यय का संधारण किया जाएगा जो परिणाम जारी तक किया जाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे पार्षद अभ्यर्थी अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के दौरान अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी की फोटो का अपने साथ उपयोग करते है तो संबंधित अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी से सहमति प्राप्त करनी होगी। 

पेड न्यूज पर नियंत्रण
निकाय निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज पर नियंत्रण की व्यवस्थाएं आयोग के दिशा निर्देशानुसार क्रियान्वित की गई है। जिला स्तर पर एमसीएमसी का गठन किया गया है। आयोग द्वारा निकाय निर्वाचन के दौरान अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों को विज्ञापन के प्रमाणीकरण की पूर्व अनुमति प्राप्ति उपरांत प्रसारित करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक विज्ञापन प्रसारण पूर्व अनुमति की प्रािप्त के लिए परिशिष्ट ‘क’ एमसीएमसी कक्ष से प्रदाय किया जाएगा तथा प्रसारण के लिए विज्ञापन का प्रमाणीकरण एमसीएमसी के अध्यक्ष द्वारा परिशिष्ट ‘ख’ में अनुमति प्रदाय की जाएगी। जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रमोहन मिश्र, श्री आरपी अहिरवार, श्री आरडीएस अग्निवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, सीएसपी श्री नागेन्द्र पटेरिया, पत्रकारगण और राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि एवं अभ्यर्थीगण मौजूद थे। संबंधितों को आदर्श आचरण संहिता की प्रतियां उपलब्ध कराई गई है। 

निकाय निर्वाचन में एक लाख 11 हजार 592 मतदाता मतो का उपयोग करेंगे

विदिशा नगरपालिका निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार मतदान 12 अगस्त को होगा। मतदान का समय प्रातः सात बजे से सायं पांच बजे तक का नियत किया गया है। निकाय क्षेत्र के कुल 136 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 11 हजार 592 मतदाता अपने मतो का उपयोग करेंगे। जिसमें पुरूष 58 हजार 358 और महिला मतदाताओं की संख्या 53 हजार 234 शामिल है। विदिशा नगरपालिका निर्वाचन 2015 के लिए अध्यक्ष पद हेतु कुल पांच अभ्यर्थी और निकाय के 39 वार्डो में से वार्ड-19 के लिए पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के उपरांत शेष 38 वार्डो के लिए पार्षद पद हेतु अभ्यर्थियों की संख्या कुल 127 है। 

कोई टिप्पणी नहीं: